मुख्यपृष्ठनए समाचारसुल्तानपुर की ओर पलटीं मेनका ...पशु क्रूरता निवारण के लिए एसपीसीए गठित...

सुल्तानपुर की ओर पलटीं मेनका …पशु क्रूरता निवारण के लिए एसपीसीए गठित करने की दी सलाह

•सोसायटी में सदस्यों के मनोनयन के लिये नाम भी सुझाए

विक्रम सिंह/सुल्तानपुर

लोकसभा चुनाव में हार के बाद साल भर तक ‘मौन’ रहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पुनः मुखर हो उठी हैं। अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर में जीवजंतुओं के प्रति क्रूरता के निवारण के लिए जिलाधिकारी को ठोस कार्य करने की सलाह दी है। यह भी याद दिलाया है कि अपने सांसदी की कार्यावधि के दौरान इस संदर्भ में जो कार्य मैंने शुरू किए थे उन्हें आगे बढाने की जरूरत है। बता दें कि सन १९८९ से ही वीपी, चंद्रशेखर, अटल बिहारी वाजपेयी व मोदी की सरकारों में मंत्री रह चुकीं मेनका ने सन २०१९ में सुल्तानपुर से सांसदी जीती थी। अपने लगातार प्रति माह प्रवास और पब्लिक कनेक्ट को लेकर उन्होंने खासी लोकप्रियता भी हासिल की। बावजूद सपा उम्मीदवार रामभुवाल निषाद से उन्हें २०२२ में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। तभी से साल भर नेपथ्य में रहीं पूर्व सांसद मेनका एक बार फिर सुल्तानपुर की ओर पलटती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने सुल्तानपुर के जिलाधिकारी कुमार हर्ष को पत्र लिखा है। कहा है कि जिले में पशु क्रूरता निवारण सोसाइटी (एसपीसीए) के गठन के साथ ही एंबुलेंस की जरूरत है। जिसका उद्देश्य निराश्रित व पालतू जानवरों का इलाज, आपात स्थिति में मदद व क्रूरता को रोकना है। साथ ही उन्होंने इस बाबत पूर्व में स्वयं द्वारा किये कार्यों की याद भी दिलाई है। एसपीसीए के लिये उन्होंने सदस्यों के नाम भी सुझाए हैं। कहा है कि एसपीसीए में दो-दो एंबुलेंस चालकों व वार्ड पैरावेट्स, एक्सरे व लैबोरेटरी टेक्नीशियन तथा तीन सफाईकर्मियों की आवश्यकता है। जिसकी व्यवस्था नियमानुसार पशु चिकित्सा विभाग की ओर से सुनिश्चित की जाय। जिससे जीवजंतुओं को किसी भी प्रकार की ज्यादती व क्रूरता से बचाया जा सके।

अन्य समाचार