मुख्यपृष्ठग्लैमरफिर एक बार मस्ती,‘मस्तiii 4’ का रंगीन पोस्टर रिलीज

फिर एक बार मस्ती,‘मस्तiii 4’ का रंगीन पोस्टर रिलीज

हिमांशु राज

कल्ट कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी ‘मस्ती’ एक बार फिर पर्दे पर लौट आई है और इस बार मस्ती होगी चार गुना ज्यादा! मिलाप मिलन ज़वेरी के निर्देशन में बनी ‘मस्तiii 4’ का रंगीन और जोशीला पोस्टर वेवबैंड प्रोडक्शन्स ने रिलीज़ किया है, जिसने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह जगा दिया है। पोस्टर में मौजूद उजले रंग, मस्ती भरी ऊर्जा और टैगलाइन “लव वीज़ा” फिल्म के माहौल की झलक पहले ही दे चुके हैं। एक बार फिर रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी अपने पुराने किरदार अमर, मीत और प्रेम के साथ लौटे हैं, यानी असली ओजी बॉयज़ फिर से स्क्रीन पर धमाल मचाने आ रहे हैं। इस तिकड़ी की शरारती दोस्ती और हास्यास्पद परिस्थितियाँ ‘मस्ती’ ब्रह्मांड को फिर से ज़िंदा करने वाली हैं।इस बार मस्ती के रंगों में नई चमक भरने आ रही हैं श्रेया शर्मा, रुही सिंह और एलनाज़ नौरोज़ी, जो फिल्म में ताज़गी और ग्लैमर का तड़का लगाएंगी। साथ ही कुछ सरप्राइज़ कैमियो भी दर्शकों को मुस्कुराने पर मजबूर कर देंगे।‘मस्तiii 4’ को ज़ी स्टूडियोज़ और वेवबैंड प्रोडक्शन्स ने मिलकर बनाया है, जिसमें मराठी इंटरनेशनल, बालाजी टेलीफिल्म्स और अन्य पार्टनर प्रोड्यूसर्स जुड़े हैं। मिलाप मिलन ज़वेरी की सिग्नेचर कॉमेडी स्टाइल में तैयार यह फिल्म पुराने दर्शकों के लिए एक नॉस्टैल्जिक तोहफ़ा होगी।21 नवंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली मस्तiii 4 के साथ फैन्स को एक बार फिर वही पुराना, मगर और भी ज़्यादा पागलपन भरा मस्ती का तूफ़ान देखने को मिलेगा — इस बार वादा है, हंसी रुकेगी नहीं!

अन्य समाचार