मुख्यपृष्ठअपराधनाबालिग को हरियाणा से लाकर देह व्यापार में धकेला... हैवान दंपति सहित...

नाबालिग को हरियाणा से लाकर देह व्यापार में धकेला… हैवान दंपति सहित ८ गिरफ्तार

सुरेश गोलानी / मुंबई

भायंदर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां १४ वर्षीय नाबालिग लड़की को रोजगार (घरेलू काम) के साथ-साथ पढ़ाई का अवसर देने का झांसा देकर देह व्यापार में धकेलने के आरोप में एक अधेड़ उम्र के दंपति सहित ८ लोगों को नवघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस उप-आयुक्त (जोन १) राहुल चव्हाण द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भायंदर पूर्व में रहने वाले ५४ वर्षीय सिक्युरिटी गार्ड – संजय देवनारायण गुप्ता ने ३ मार्च २०२६ (होली के दिन) को उनके साथ रहने वाली १४ वर्षीय लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। लेकिन दूसरे ही दिन एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता उस लड़की को लेकर थाने पहुंची। लड़की ने बयान में जब अपनी आप-बीती सुनाई तो पूरा मामला ही पलट गया। असल में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने वाले गुप्ता और उसकी पत्नी मिलकर खुद ही शहर में सेक्स रैकेट चला रहे थे और उन्होंने उस नाबालिग लड़की को भी देह व्यापार के दलदल में धकेलने का पाप किया था। हरियाणा के एक गरीब परिवार से संबंधित बिन बाप की पीड़ित लड़की की मां से करीब डेढ़ साल पहले संजय देवनारायण गुप्ता और उसकी पत्नी मधू संजय गुप्ता ने संपर्क किया और उनकी बेटी को रोजगार (घरेलू काम) के अलावा पढ़ाई और गरीबी से मुक्त एक अच्छी जिंदगी जीने का अवसर देने का झांसा देकर भायंदर स्थित अपने घर ले आए। कुछ महीनों तक घर काम करवाने के बाद दंपति और सीमा वर्मा नामक उनकी एक महिला साथीदार ने मिलकर नाबालिग पी़िड़ता को पहले मसाज सर्विस और फिर देह व्यापार के दलदल में जबरदस्ती धकेल दिया। मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने दंपति और उनकी महिला साथीदार सीमा वर्मा के अलावा सुनील शर्मा, राकेश रोटांगण उर्फ मारवाड़ी, सावलियाप्रसाद श्रीवास्तव उर्फ एलआइसीवाला, कुतुबुद्दीन अब्दुल हमीद खान उर्फ राजू और रामचन्द्र मारुति भोईर को डोंबिवली और बदलापुर इलाकों से गिरफ्तार कर लिया।
शिक्षा का लालच देकर सेक्स रैकेट में फंसाया
भायंदर दंपत्ति ने हरियाणा की १४ वर्षीय अनाथ नाबालिग को घरेलू काम व पढ़ाई का लालच देकर अपने घर लाया। बाद में दंपति व साथी ने उसे जबरन देह व्यापार में धकेल दिया। होली के दिन भाग निकली लड़की की मदद से नवघर पुलिस ने दंपति समेत ८ लोगों (ग्राहकों सहित) को गिरफ्तार किया।

अन्य समाचार