भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इन दिनों अपने खेल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनका नाम सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल से जुड़ रहा है। हाल ही में आकृति ने शॉ के साथ एक फोटो शेयर की और लिखा, ‘मी एंड माय गुफ्बल’, जिस पर शॉ ने भी ‘मिस यू’ लिखकर प्रतिक्रिया दी। इसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। गणेश चतुर्थी पर भी आकृति ने शॉ के साथ एक पोस्ट शेयर कर उन्हें और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं, जिससे इन अटकलों को और बल मिला।
