मुख्यपृष्ठसमाचारमोदी का `विनाश' मॉडल... २१ करोड़ रुपए की योजना पानी में!.. जल...

मोदी का `विनाश’ मॉडल… २१ करोड़ रुपए की योजना पानी में!.. जल भरते ही भर-भराकर ढही टंकी

-भाजपा सरकार की बड़ी नाकामी उजागर…गुजरात की घटना पर कांग्रेस का बीजेपी पर हमला

गुजरात के सूरत जिले में भाजपा सरकार के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। जनता के २१ करोड़ रुपए खर्च कर बनाई गई पानी की टंकी पानी भरते ही टूट गई। इस टंकी से १४ गांवों को पेयजल उपलब्ध कराया जाना था, लेकिन अब पूरा प्रोजेक्ट ही ध्वस्त हो चुका है। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने गुजरात मॉडल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पार्टी ने गुजरात के सूरत में पानी की टंकीr के टूटने को लेकर पीएम मोदी के गुजरात मॉडल को लेकर तंज कसा है। कांग्रेस ने कहा कि यह मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के भ्रष्टाचार की एक झलक भर है।
दरअसल, सूरत में १९ जनवरी को एक बड़ी घटना हुई, जहां जिले के मांडवी तालुका के तडकेश्वर गांव (अरेठ) में एक नवनिर्मित पानी की टंकी टेस्टिंग के दौरान ही भरभराकर गिर गई। इसी घटना को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस ने अपने `एक्स’ हैंडल पर एक रिपोर्ट का वीडियो शेयर कर लिखा, ‘मोदी का गुजरात मॉडल। यह पानी की टंकी २१ करोड़ रुपए लगाकर तैयार की गई थी। इसमें पहली बार पानी भरा गया और यह टूट कर बिखर गई। यह मोदी और बीजेपी के भ्रष्टाचार की एक झलक भर है।’
कई घरों में पानी घुसा
इस टंकी के गिरने से आसपास के घरों में पानी घुस गया और १३ गांवों को पानी की आपूर्ति करने की योजना प्रभावित हुई है। अधिकारियों ने मामले की जांच के लिए सरदार वल्लभभाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा रिपोर्ट तैयार करने और दोषी ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
`टेस्टिंग में ही `विकास’ धड़ाम
हादसे के वक्त टंकी में पानी भरकर टेस्टिंग की जा रही थी। इस दौरान मलबे की चपेट में आने से ३ मजदूर घायल हो गए। स्थानीय लोगों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टंकी के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार और घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोप लगाए जा रहे हैं।

अन्य समाचार