मुख्यपृष्ठखेलमुंबई ने हार्दिक को दिखाया बाहर का रास्ता

मुंबई ने हार्दिक को दिखाया बाहर का रास्ता

-चार खिताब जिताने वाले कप्तान से तीन साल में मोहभंग!

जिस मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पंड्या ने चार बार आईपीएल का खिताब जीता, उसी ने अब उनसे किनारा कर लिया! कप्तान बनाकर जिस खिलाड़ी को बड़े अरमानों से वापस बुलाया था, तीन सीजन बाद उसे पंजाब किंग्स के हाथों ट्रेड कर दिया। बदले में मुंबई को तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मिले हैं। कागजों पर यह खिलाड़ियों की अदला-बदली है, लेकिन इसके पीछे रिश्तों की पूरी कहानी छिपी है। रोहित शर्मा की जगह कप्तानी मिलने के बाद हार्दिक को हूटिंग और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। टीम का प्रदर्शन भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। अब सवाल है कि हार्दिक खुद मुंबई छोड़ना चाहते थे या प्रâेंचाइजी ही उनसे छुटकारा चाहती थी? जिस टीम को कभी अपना घर बनाया, वहां से विदाई क्या हार्दिक को चुभेगी? पंजाब में अब उन्हें नई शुरुआत करनी होगी, जबकि मुंबई ने गेंदबाजी मजबूत करने के लिए अर्शदीप पर दांव लगाया है।

अन्य समाचार