मुख्यपृष्ठखबरेंगोकुल बैराज के पास मिला एसपी ट्रेफिक के पेशकार दरोगा का रक्तरंजित...

गोकुल बैराज के पास मिला एसपी ट्रेफिक के पेशकार दरोगा का रक्तरंजित शव

डॉ. कमल कान्त उपमन्यु

मथुरा। थाना सदर बाजार अन्तर्गत गोकुल बैराज के पास दरोगा का रक्तरजिंत शव मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम गृह भिजवाया। उनके माथे पर गोली का निशान था।
गोकुल बैराज के पास एसपी ट्रेफिक के पेशकार दरोगा पंकज कुमार का शव मिलने से पुलिस महकमें में हडकंप मच गया। मृतक दरोगा वर्दी पहने हुआ था और पूरी वर्दी खून से लथपथ थी। शव को देख भारी संख्या में भीड़ एकत्र हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस के उच्चधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। टीएसआई पंकज कुमार की गुरूवार को ट्रैफिक पुलिस ऑफिस में ड्यूटी लगाई गई थी। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आत्महत्या का कारण क्या रहा। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

अन्य समाचार