मुख्यपृष्ठग्लैमरशाहरुख खान से कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं-समीर वानखेड़े

शाहरुख खान से कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं-समीर वानखेड़े

हिमांशु राज

एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई नया छापा नहीं, बल्कि नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘बैड्स ऑफ द बॉलीवुड’ है। शो में दिखाए गए उनके किरदार को लेकर उठे विवाद के बीच वानखेड़े ने कहा है कि यह मामला किसी निजी रंजिश से नहीं, बल्कि उनकी प्रतिष्ठा की रक्षा से जुड़ा है। उन्होंने साफ किया कि शाहरुख खान से उनका कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं रहा है और जो भी कार्रवाई उन्होंने की थी, वह कानून की सीमाओं के भीतर थी। समीर वानखेड़े का कहना है कि सीरीज में उनके चरित्र को नकारात्मक रूप में पेश किया गया है, जिससे यह संदेश जाता है कि उन्होंने अपने पद का गलत उपयोग किया था। उन्होंने इस चित्रण को “सच्चाई से कोसों दूर” बताते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। वानखेड़े का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि उनके परिवार और करियर को लेकर लोगों के मन में फैलाई जा रही गलतफहमियों को रोका जा सके।उनके मुताबिक, मनोरंजन के नाम पर किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाना उचित नहीं। इसलिए यह मामला उनके लिए सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि आत्म-सम्मान की लड़ाई भी है।

अन्य समाचार