ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी भले ही सोशल मीडिया पर प्यार लुटाती नजर आती हो, लेकिन इन दिनों घर में एक चीज को लेकर प्रियंका का मूड कुछ बदला-बदला सा दिख रहा है। वजह हैं पति निक की फुटबॉल दीवानगी। अमेरिकी फुटबॉल का सीजन शुरू होते ही निक का ध्यान पत्नी से ज्यादा फुटबॉल पर टिक गया है। अब प्रियंका ने भी मजाकिया अंदाज में अपनी ‘परेशानी’ जाहिर कर दी है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर घर का माहौल दिखाते हुए इशारा किया कि आने वाले चार महीनों तक हर रविवार निक का प्यार फुटबॉल के लिए ही उमड़ने वाला है। यानी रविवार को रोमांस की जगह फुटबॉल मैचों की गूंज सुनाई देगी। प्रियंका का यह तंज देखकर फैंस भी सोचने लगे कि कहीं निक की फुटबॉल मोहब्बत पत्नी पर भारी तो नहीं पड़ रही। हालांकि, निक ने हंसने वाली इमोजी से मामला संभाल लिया।
