अनिल मिश्र/पटना
बिहार प्रदेश में वोटर लिस्ट रीविजन और देश में वोट चोरी के खिलाफ पिछले 17 अगस्त को देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री बाबू जगजीवन राम जिन्हें बाबुजी के नाम से जाना जाता है। उनके जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सासाराम से यह यात्रा शुरू हुई। बिहार के लगभग पच्चीस जिलों और पचास विधानसभा क्षेत्र से होते हुए यात्रा ने 1300 किलोमीटर का सफर तय करते हुए पटना में यह समाप्त हुई। इस दौरान इस यात्रा में विपक्ष के कई नेताओं का इसमें जुड़ाव देखा गया।आज बिहार प्रदेश की राजधानी पटना में इसका समापन हुआ।
इस अवसर पर राहुल गांधी ने यात्रा के समापन में कहा, यह यात्रा बिहार में शुरू हुई इसको हम ने नाम वोटर अधिकार यात्रा दिया। यहां पर शिवसेना के नेता बैठे हैं। महाराष्ट्र में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना से चुनाव चोरी किया गया था। लगभग 1 करोड़ नए वोटर लोकसभा चुनाव के बाद वोटर लिस्ट में जोड़े जाते हैं। नए वोटर आकर वोट करते हैं। हमारे गठबंधन का जो वोट था जितना हमें लोकसभा में मिला उतना ही विधानसभा में मिला। सारे के सारे नए वोट भाजपा के खाते में गए। लोकसभा हम जीते लेकिन विधानसभा में हमारी तीनों की तीनों मजबूत पार्टियां साफ हो गई। इसके बाद राहुल गांधी ने आगे कहा, क्योंकि चुनाव आयोग ने और बीजेपी ने मिलकर वोट चोरी की। उसके बाद हमने साफ दिखाया महादेवापुरा में एक क्षेत्र में 1 लाख से ज्यादा फर्जी वोटर थे। बिहार प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा का आज आखिरी दिन है।
इस अवसर पर समापन समारोह रैली में अब राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। राहुल गांधी लगातार वोट चोरी को लेकर बीजेपी को घेरने का काम कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अब कहा कि महादेवपुरा में हमने एटम बम गिराया था अब हाइड्रोजन बम आने वाला है। मोदी जी देश को चेहरा नहीं दिखा पाएंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बताया कि वोट चोरी का मतलब क्या है। उन्होंने कहा, वोट चोरी का मतलब अधिकार की चोरी, वोट चोरी का मतलब आरक्षण की चोरी, वोट चोरी का मतलब रोजगार की चोरी, वोट चोरी का मतलब शिक्षा की चोरी, वोट चोरी का मतलब लोकतंत्र की चोरी, वोट चोरी का मतलब युवाओं के भविष्य की चोरी। यह सिर्फ वोट नहीं ले रहे हैं यह आपकी जमीन आपका राशन कार्ड सब कुछ उठा ले जाएंगे। अडानी अंबानी को दे देंगे। इसके बाद राहुल गांधी ने आगे कहा, जिन शक्तियों ने महात्मा गांधी की हत्या की वो ही शक्ति इस संविधान की हत्या करने की कोशिश कर रहे हैं।हम इनको संविधान की हत्या नहीं करने देंगे। इसीलिए हमने बिहार में यात्रा की। बिहार के सारे युवा इस यात्रा में खड़े हो गए।बीच में बीजेपी के लोग काले झंडे दिखा रहे थे। उसके बाद राहुल गांधी ने कहा, अब यह जरूरी बात बीजेपी सुने। बीजेपी को लेकर उन्होंने कहा, आपने एटम बम का नाम सुना है, उससे बड़ा हाइड्रोजन बम होता है। महादेवपुरा में हमने एटम बम गिराया था।बीजेपी के लोगों तैयार हो जाओ हाइड्रोजन बम आ रहा है. वोट चोरी की सच्चाई है वो पूरे देश को पता लगने जा रही है।
