मुख्यपृष्ठनए समाचारहाय रब्बा, कहां है हमारा डिब्बा?.. बिना एसी कोच के आ गई...

हाय रब्बा, कहां है हमारा डिब्बा?.. बिना एसी कोच के आ गई ट्रेन!… ३ घंटे देरी से रवाना हुई ट्रेन

-एक बार फिर सामने आई रेलवे की बड़ी लापरवाही

बस, ट्रक या टैक्सी ड्राइवरों की लापरवाही के कई किस्से आए दिन अखबारों में पढ़ने को मिलते हैं, लेकिन इस बार रेल विभाग की एक ऐसी गलती सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बुक किया गया एसी कोच को जोड़ना ही अधिकारी भूल गए। मामला तब सामने आया, जब दिल्ली से रवाना होकर ग्वालियर पहुंची ट्रेन में यात्रियों ने अपनी आरक्षित सीटें न मिलने की शिकायत की। जांच में पता चला कि जिस कोच की बुकिंग की गई थी, वह ट्रेन में लगाया ही नहीं गया। इसके बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। नाराज यात्रियों ने हंगामा किया और अधिकारियों को ट्रेन रोकनी पड़ी। आनन-फानन में ग्वालियर स्टेशन पर नया कोच जोड़ा गया, जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। रेलवे प्रशासन ने इसे गंभीर चूक मानते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
दरअसल, ग्वालियर रेल स्टेशन पर बुधवार को रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में एक बुक किया गया। कोच जोड़ना ही अधिकारी भूल गए। इस गलती का खामियाजा करीब ५१ यात्रियों को भुगतना पड़ा, जिन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा और ट्रेन की समय-सारणी भी बिगड़ गई। मामला उस समय सामने आया, जब ट्रेन दिल्ली से रवाना होकर ग्वालियर पहुंची। यात्रियों ने शिकायत की कि जिन टिकटों की बुकिंग की गई है, उनके लिए कोई कोच ट्रेन में मौजूद नहीं है। यात्रियों को जब अपनी आरक्षित सीट नहीं मिली तो हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच रेलवे अधिकारियों को पता चला कि जिस अतिरिक्त एसी कोच की बुकिंग हुई थी, वह ट्रेन में लगाया ही नहीं गया। घटना के बाद ग्वालियर स्टेशन पर हंगामा देखने को मिला। यात्री रेलवे के अधिकारियों से बहस करने लगे और कुछ ने रिफंड की मांग भी की। जैसे ही इस बात की पुष्टि हुई रेल ाशासन में हड़कंप मच गया।

अन्य समाचार

मन पाखी