मुख्यपृष्ठसमाचारजुहू बीच पर डूबने से एक की मौत!

जुहू बीच पर डूबने से एक की मौत!

जेदवी / मुंबई

समय पर नहीं पहुंची राहत
लाइफगार्ड पर फिर उठे सवाल

मुंबई के जुहू बीच पर एक दर्दनाक हादसे ने समुद्र तटों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। उत्तर प्रदेश से छुट्टियां मनाने आए १६ वर्षीय किशोर सरफराज खान की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और उसके दोस्तों का कहना है कि युवक काफी देर तक मदद के लिए हाथ-पांव मारता रहा, लेकिन समय पर प्रभावी सहायता नहीं मिल सकी। यदि तत्काल बचाव उपलब्ध होता तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी।
यह हादसा ५ जून की शाम करीब ४:१५ बजे जेडब्ल्यू मैरियट होटल के पीछे स्थित जुहू चौपाटी क्षेत्र में हुआ। बदायूं निवासी सरफराज अपने तीन दोस्तों के साथ समुद्र में नहाने गया था। इसी दौरान हाई टाइड और तेज लहरों ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। बताया गया कि सरफराज को तैरना नहीं आता था और वह अचानक गहरे पानी की ओर खिंच गया।
मृतक के दोस्त तकल्लुफ खान ने बताया कि सरफराज लगातार मदद के लिए चिल्ला रहा था और हाथ हिला रहा था। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण वे खुद भी खतरे में पड़ गए। किसी तरह वे किनारे तक लौट आए, लेकिन सरफराज को नहीं बचा सके।

अन्य समाचार