मुख्यपृष्ठखेलएक गलती और करियर पर ब्रेक!

एक गलती और करियर पर ब्रेक!

पाक क्रिकेटर पर २ साल का बैन
लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट में एक और बड़ा विवाद सामने आया है। उभरते ऑलराउंडर हमजा नजर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐसा एक्शन लिया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया। बोर्ड ने वीजा आवेदन के दौरान कथित तौर पर गलत और अधूरी जानकारी देने के आरोप में हमजा पर दो साल का बैन लगा दिया है। इतना ही नहीं, उन पर १० लाख रुपए का जुर्माना भी ठोक दिया गया। बताया जा रहा है कि हमजा वेस्ट इंडीज दौरे के लिए टीम में जगह बनाने की दौड़ में थे, लेकिन वीजा विवाद ने उनका पूरा खेल बिगाड़ दिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की जांच समिति ने रिपोर्ट देने से पहले खिलाड़ी को अपना पक्ष रखने का मौका भी दिया, लेकिन आखिरकार बोर्ड ने कड़ा पैâसला सुनाया। इस कार्रवाई के बाद क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है और पैंâस भी सवाल उठा रहे हैं कि एक छोटी सी लापरवाही ने क्या हमजा के करियर को बड़ा झटका दे दिया?

अन्य समाचार