मुख्यपृष्ठनए समाचारऑनलाइन आवास घोटाले का भंडाफोड़!..लाखों की ठगी करनेवाले ६ आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन आवास घोटाले का भंडाफोड़!..लाखों की ठगी करनेवाले ६ आरोपी गिरफ्तार

सामना संवाददाता / मुंबई

मालाड पुलिस ने एक ऑनलाइन आवास घोटाले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर ऑनलाइन रियल स्टेट प्लेटफॉर्म पर फर्जी संपत्ति लिस्टिंग करके खरीददारों से लाखों रुपए की ठगी करनेवाले ६ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार ठगों के खिलाफ इस तरह की जालसाजी और ठगी के कई अन्य मामले दहिसर और गोरेगांव पुलिस स्टेशनों में दर्ज हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मालाड निवासी भूमि सर्वेक्षक धवल राजपूत (३१) ने मालाड पुलिस में ठगी का मामला दर्ज कराया। पीड़ित शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसे एक फ्लैट खरीदना था। अत: राजपूत ने संपत्ति खरीद-बिक्री वेबसाइट पर फ्लैट सर्च किया, जिसके बाद अमित ठाकुर नामक व्यक्ति ने राजपूत से संपर्क किया। फिर अमित ने अपने सहयोगी रोशन यादव और दीपक शाह के माध्यम से मालाड के जकेरिया रोड स्थित शुभाश्री आर्वेâड में फ्लैट नं. १३०१ दिखाया। राजपूत को फ्लैट पसंद आया। दीपक शाह ने कथित मालिक पोपटलाल संदेशा से राजपूत की मीटिंग कराई। कागजात देखे और १.१० करोड़ रुपए में सौदा तय हुआ। राजपूत ने २६ लाख का चेक और चार लाख रुपए वैâश दिया। फिर रजिस्ट्रेशन व अन्य औपचारिकता पूरी करने को कहा। अब अमित ठाकुर बात करने से कतराने लगा। इससे संदेह होने पर राजबूत ने हाउसिंग सोसायटी में पूछताछ की। पता चला कि फ्लैट पोपटलाल संदेशा का ही है, परंतु जिस व्यक्ति ने पोपटलाल बनकर फ्लैट बेचा है, वह कोई और ही है। वह भी लेन-देन की वीडियो से पता चला।
शिकायत दर्ज होने के बाद मालाड पुलिस के एपीआई दीपक रायकाडे ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज व अन्य गहन जांच करके हितेश केदार को दहिसर से फिर राजेश प्रसाद, राजन कक्कड़, मोहम्मद रफीक, रशीद खान उर्फ और अमित ठाकुर उर्फ कासिम, निमेश मवाजी उर्फ संदेशा को ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है। राजेश प्रसाद ने पुलिस को बताया कि कक्कड और रफीक ने उसे पैसे मंगाने के लिए बैंक खाता उधार लिया था। उसने २६ लाख कैश निकालकर अमित और रवि को वैâश दे दिया था। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। उनके अन्य अपराधों की जांच चल रही है।

अन्य समाचार