मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन: द्रविड़ और सहवाग फिर टीम में

आउट ऑफ पवेलियन: द्रविड़ और सहवाग फिर टीम में

अमिताभ श्रीवास्तव

-सबसे खास बात यह है कि दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को वनडे स्क्वॉड में जगह मिली है।
-डांस वीडियो हों, रील्स हों या फिर अपने पसंदीदा आउटफिट्स- श्रेयंका अपनी पसंद खुलकर जाहिर करती हैं।

जब आप द्रविड़ और सहवाग का नाम सुनेंगे तो चौंकेंगे ही। तब और ज्यादा जब दोनों का फिर से टीम इंडिया में प्रवेश हुआ है। पर यहां रुकिए क्योंकि यह सही है कि दोनों टीम इंडिया में शामिल किए गए हैं मगर वे दोनों उनके बेटे है। जी हां, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया अंडर १९ के भारत दौरे के लिए इंडिया अंडर १९ स्क्वॉड का एलान कर दिया। तीन वनडे मैचों के कप्तान लक्ष्‍य रायचंद और मल्टी-डे के कप्तान यशबर्धन चौहान बनाए गए हैं। वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को वनडे स्क्वॉड में जगह मिली है। ये मैच राजकोट और अमदाबाद में होंगे। ऑस्ट्रेलिया अंडर-१९ टीम के भारत दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया अंडर १९ के स्क्वॉड का एलान कर दिया। मेन्स सेलेक्शन कमेटी ने तीन वनडे मैचों और दो मल्टी-डे फिक्स्चर के लिए अलग-अलग टीमों की घोषणा की है। सबसे खास बात यह है कि दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को वनडे स्क्वॉड में जगह मिली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मानद सचिव देवजीत सैकिया ने इस एलान की पुष्टि की है। सहवाग और द्रविड जैसे दिग्गजों के बेटों का इस स्क्वॉड में शामिल होना युवा क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास उत्साह का विषय है। टीम अब ऑस्ट्रेलिया अंडर १९ के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन की तैयारी में जुट जाएगी।
श्रेयंका को नहीं परवाह
टीम इंडिया की चुलबुली और दिग्गज युवा खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल ने अपने आलोचकों को बहुत खूबसूरती से जवाब दिया है। दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल अपने खेल के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। डांस वीडियो हों, रील्स हों या फिर अपने पसंदीदा आउटफिट्स- श्रेयंका अपनी पसंद खुलकर जाहिर करती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी यही बेबाकी कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती है। अब श्रेयंका ने ऐसे लोगों को करारा जवाब दिया है। हाल ही में श्रेयंका ने बॉलीवुड फिल्म ‘शूटआउट एटाला’ के गाने ‘बबली बदमाश है…पर डांस किया था तो उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। हालांकि, श्रेयंका इससे बिल्कुल परेशान नही हैं। कर्नाटक राउंडटेबल में श्रेयंका ने कहा कि उन्हें ट्रोलिंग भी एक तरह से फायदा ही पहुंचाती है। उनके मुताबिक, आलोचना हो या तारीफ, दोनों ही उन्हें चर्चा में बनाए रखते हैं। २४ साल की श्रेयंका ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो इससे मुझे काफी अटेंशन मिलता है। लोग मुझे देख रहे हैं और कह रहे हैं कि मैं अच्छा कर रही हूं। आप मुझे ट्रोल करें, आलोचना करें या मेरी तारीफ करें, मेरे लिए यह सब अच्छा ही है। मैं ट्रोल्स को ट्रोल्स की तरह नही देखती, क्योंकि मुझे वही करना पसंद है, जो मैं कर रही हूं। श्रेयंका ने साफ कहा कि उन्हें इंस्टाग्राम पर रहना, डांस करना और अपनी पसंद के कपड़े पहनना पसंद है। वह अपने पैâसलों को लेकर सहज हैं और किसी की आलोचना उनके अंदाज को बदल नहीं सकती।

अन्य समाचार