मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : देश का नाम भी सुना है क्या?

आउट ऑफ पवेलियन : देश का नाम भी सुना है क्या?

अमिताभ श्रीवास्तव

अगले वर्ष विश्वकप फुटबॉल होना है, जिसकी तैयारियां लगभग खत्म हो रही हैं। इसमें हिस्सा लेनेवाली टीमों के क्वालीफाई राउंड्स भी खत्म हो रहे हैं। इस बीच एक ऐसे देश ने क्वालीफाई कर लिया, जिसका नाम भी लोगों ने नहीं सुना होगा। जी हां, अप्रâीकी देश केप वर्डे। वैसे भी अप्रâीकी देश फुटबॉल के दीवाने होते हैं और अब तो इस छोटे से देश ने जब पहली बार क्वालीफाई किया तो दुनिया हैरत में पड़ गई। केप वर्डे की कुल जनसंख्या महज ५.२५ लाख है। इसकी जनसंख्या दिल्ली-एनसीआर से ६० गुना कम है, लेकिन इसके बावजूद इस देश की टीम ने इतिहास रच दिया। केप वर्डे ने २०२६ वर्ल्ड कप अप्रâीकी क्वालीफाइंग मुकाबले में एस्वातिनी को ३-० से हराकर अपने ग्रुप में टॉप किया और वो पहली बार अब फुटबॉल वर्ल्ड कप में खेलेगा। केप वर्डे जनसंख्या के आधार पर फीफा वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करनेवाला दूसरा सबसे छोटा देश है। ये रिकॉर्ड आइसलैंड के नाम है, जिसकी जनसंख्या साढ़े तीन लाख से भी कम थी और उसने फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया था। केप वर्डे को डेलोन लिवरामेंटो, विली सेमेदो और स्टॉपीरा ने गोल कर जीत दिलाई। इस मैच को देखने के लिए केप वर्डे की सरकार ने देश में आधे दिन की छुट्टी का एलान किया था। पूरे देश में जश्न का माहौल कुछ ऐसा है कि बच्चे से लेकर बूढ़े तक सड़कों पर हैं। जुलूस निकल रहे हैं। आतिशबाजियां हो रही हैं। सरकार ने देशवासियों को जश्न मनाने की खुली छूट दे दी है।
ऊ लाला नहीं पाउला बोलिए!
‘ऊ लाला ऊ लाला’ वाला गीत छोड़ अब पाउला पाउला बोलिए क्योंकि दुनिया की नंबर दो टेनिस सुंदरी व स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी पाउला बडोसा ने अपने प्रशंसकों के लिए इंस्टा पर ऐसे फोटो डाले हैं, जो चौंका देनेवाले हैं। जी हां, उसने अपने नवीनतम नियॉन बिकिनी लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में, २७ वर्षीय एथलीट ने अपने हालिया वेकेशन की झलकियों से अपने फॉलोअर्स को चौंका दिया। प्रशंसक धूप में नहाती उनकी तस्वीरें पसंद कर रहे हैं और उनके सहज अंदाज और खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। पाउला बडोसा ने हाल ही में इंडोनेशिया में अपनी छुट्टियों की कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं। पहली तस्वीर में वह पीले रंग की बिकिनी पहने एक खूबसूरत झरने के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। इस पोस्ट में उनके सुडौल एथलेटिक शरीर को दिखाते हुए कई तस्वीरें शामिल हैं। उन्हें अपनी छोटी बहन जाना और दो अन्य दोस्तों के साथ छुट्टियों का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। उनकी पोस्ट का शीर्षक था, ‘जगहें और लोग आपको तरोताजा कर देते हैं और यह भी उन्हीं पलों में से एक था। जिंदगी भर के लिए अपने क्रू के साथ क्या ही शानदार सफर रहा। हमें बहुत-बहुत बधाई।’ इंडोनेशिया ने मेरा दिल चुरा लिया,’ ने कई प्रशंसकों का ध्यान खींचा और ढेर सारे प्यार भरे कमेंट्स किए। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘वाह, तय नहीं कर पा रहा हूं कि पाउला का कौन-सा रूप सबसे अच्छा है, स्पोर्टी, बिकिनी या नाइट।’ एक अन्य ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, ‘बहुत खूबसूरत। इंडोनेशिया आप पर बहुत जंचता है!’

अन्य समाचार