-उनका लुक जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ अर्थपूर्ण भी था।
-लीओनार्डो डिकैप्रियो की एक्स-गर्लफ्रेंड कैमिला मोरोन भी स्टैंड्स से विश्व कप देख रही हैं और वह भी अपनी मेस्सी की टीम को।
अमिताभ श्रीवास्तव
ऐसा बहुत कम हुआ है कि विंबलडन टूर्नामेंट में कोई खिलाड़ी अपने देश का परंपरागत ड्रेस पहन कर उतरा हो। यह सर्वविदित हो कि विंबलडन जैसे ऐतिहासिक टेनिस ग्रेंड सलेम में सिर्फ सफेद ड्रेस ही पहनी जाती है। और फैशन को लेकर सफेद ड्रेस के नियम को इतनी खूबसूरती से जापानी टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने कोर्ट पर उतारा कि देखने वाले हैरान रह गए। जी हां, नाओमी जब कोर्ट पर पहुंचीं तो उन्होंने सफेद किमोनो से प्रेरित आउटफिट पहना हुआ था और इस वजह से हलचल मच गई। उनका लुक जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ अर्थपूर्ण भी था। दर्शकों की ताली गूंज उठी। लंदन की घास पर अपना जलवा दिखाने के लिए नाओमी ओसाका ने जापानी समारोहिक पोशाक से प्रेरित एक लंबी फैली हुई गाउन चुनी। क्रेन्स और चेरी ब्लॉसम से कढ़ाई की गई यह पोशाक टोक्यो स्थित डिजाइनर हाना यागी के साथ मिलकर डिजाइन की गई थी। यागी ने इसे पारंपरिक हेयर ऑर्नामेंट, कंजाशी के साथ जोड़ा। एक खास बात, पूरी तरह से सफेद यह ड्रेस टूर्नामेंट के प्रसिद्ध ड्रेस कोड का पूरी तरह से पालन करती थी। सात अलग-अलग कपड़ों से बनी इस पोशाक में खासतौर पर पुराने किमोनो और एक पारंपरिक वेडिंग ड्रेस को नया रूप दिया गया। नाओमी ने अपने देश को कुछ इस तरह सम्मान दिया, जिसे देखकर सब वाहवाही करने लगे।
चलो लड़कों, एक और कप!
चलो लड़कों एक और कप! यह मैसेज इतना वायरल हो गया है कि देखते ही देखते इस मैसेज को करने वाली मॉडल कैमिला मोरोन की चर्चा सुर्खियों में आ गई। विश्व कप फुटबॉल में दर्शकों के बीच ऐसी सुंदरियों को कैमरे पकड़ रहे हैं, जो सनसनी मचा रही हैं। लीओनार्डो डिकैप्रियो की एक्स-गर्लफ्रेंड कैमिला मोरोन भी स्टैंड्स से विश्व कप देख रही हैं और वह भी अपनी मेस्सी की टीम को। कैमिला अर्जेंटाइन माता-पिता के घर पैदा हुईं और लियोनेल स्कालोनी की टीम का वह समर्थन करती हैं। ‘द नाइट मैनेजर’ स्टार कैमिला ने उस एक मैच को देखा, जिसमें जोर्डन को अर्जेंटीना ने हराया था। और अब वह चाहती है कि अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचे क्योंकि वह इस फाइनल को देखना चाहती है। कैमिला हालांकि लॉस एंजेलिस में बड़ी हुईं, लेकिन अपने देश को वह फाइनल में देखना चाहती हैं। अर्जेंटीना अब शुक्रवार की रात ग्रुप ३२ में केप वर्डे से भिड़ेगी और इधर कैमिला बहुत खुश है। उसने इंस्टाग्राम पर लिखा: ‘तुम कभी नहीं समझोगे कि अर्जेंटीनियन होने पर मुझे कितना गर्व महसूस होता है! ‘वर्ल्ड कप में मेस्सी को व्यक्तिगत रूप से (गोल करते हुए) देखना किसी सपने के सच होने जैसा है! उसने आगे लिखा, धन्यवाद एडीडास इस इनवाइट के लिए-फाइनल में मिलेंगे, ठीक है! तो चलो लड़कों, एक और कप के लिए तैयार रहो!
