मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : अल्कराज का खुला राज

आउट ऑफ पवेलियन : अल्कराज का खुला राज

अमिताभ श्रीवास्तव

टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी और हाल ही में अमेरिकन ओपन विजेता कार्लोस अल्काराज के इश्क का राज खुल गया है। अब तक माना जा रहा था कि वो टेनिस सुंदरी एम्मा राडुकानो के इश्क की गिरफ्त में हैं मगर वो केवल दोस्त निकले। इश्क तो वो ब्रूक्स नाडेर से कर रहे हैं जो उनके यूएस ओपन मैच के दौरान भी स्टेडियम में देखी गई थी और तो और उसकी बहन ने भी दोनों के बीच की इश्कबाजी का खुलासा भी किया है। २२ वर्षीय अल्काराज पिछले सप्ताह ही अमेरिकन ओपन जीते हैं। अब तक अल्काराज का रोमांस एम्मा राडुकानू के साथ जुड़ा था। मगर एम्मा ने भी कह दिया था कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त थे। अब लगभग यह पुष्टि हो चुकी है कि अल्कराज विश्व की नंबर एक महिला सुपरमॉडल ब्रूक्स से मिल रहे हैं। ब्रूक्स अल्कराज का आर्थर रिंडरक्नेच के साथ चौथे राउंड का मुकाबला देख रही थी। ब्रूक्स की बहन ग्रेस एन ने कहा ‘अफवाहें सच हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अभी तक अल्केराज से मिल चुकी हैं, ग्रेस एन ने कहा, ‘मैं उससे मिलने के लिए मर रही हूं। वह कितना प्यारा है।’ लुइसियाना में जन्मी स्टार ब्रूक्स ने पहले विज्ञापन जगत के दिग्गज बिली हेयर से विवाह किया था। इसके बाद उन्होंने स्ट्रिक्टली कम डांसिंग के अमेरिकी समकक्ष, डांसिंग विद द स्टार्स में अपने साथी ग्लीब शेवचेंको के साथ डेटिंग की, हालांकि अप्रैल में दोनों अलग हो गए।
होगन की संपत्ति का कौन है वारिस?
डब्ल्यूडब्ल्यूई के महानतम पहलवान हल्क होगन की मृत्यु जुलाई में हुई थी अब उनकी अरबों की संपत्ति की लड़ाई शुरू हो गई है। दरअसल उनकी वसीयत के बाद भी उनकी संपत्ति का वारिस कौन है? यह सवाल उलझन में फंस गया है क्योंकि एक नई रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि दिवंगत होगन के बेटे, बेटी, पत्नी संपत्ति पर अपना अधिकार जतला रहे हैं। होगन के बेटे निक ने खुलासा किया कि कुश्ती के दिग्गज ने ५ मिलियन डॉलर की संपत्ति छोड़ी है, जैसा कि उनकी मृत्यु के बाद दायर अदालती दस्तावेजों में बताया गया है। निक द्वारा दाखिल और यूएस वीकली को प्राप्त दस्तावेजों से यह भी पता चला कि हल्क ने अपनी बेटी ब्रुक को अपनी संपत्ति के लाभार्थी के रूप में सूचीबद्ध नहीं किया था। इसके बजाय, निक अपने पिता की संपत्ति का एकमात्र लाभार्थी है और हल्क की विधवा और तीसरी पत्नी मेलानी स्काई डेली को उनके जीवित जीवनसाथी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। कागजी कार्रवाई से यह भी पता चला कि निक ने दावा किया कि उसके पिता ने २०१६ में एक वसीयत बनाई थी और उसमें चार बार संशोधन किया था, जिसमें अंतिम संशोधन जुलाई २०२३ में हुआ था। दिलचस्प यह है कि अब ब्रुक भी अपने पिता की संपत्ति पर हिस्सा चाह रही हैं तो पत्नी भी। उनका बेटा तो मुख्य रूप से जुटा ही हुआ है कि होगन की संपत्ति उसके नाम हो जाए।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार