मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन: भाले पर उगा नीरज

आउट ऑफ पवेलियन: भाले पर उगा नीरज

अमिताभ श्रीवास्तव

कॉमन वेल्थ में ८५.८३ मीटर भाला फेंका और रजत पर निशाना साधा।

इस बार एक गोल्डन रिट्रीवर खरीदा है, जिसका नाम हेलो है।

नीरज यानी कमल और दुनिया के भाले पर यह नीरज ऐसे उगा है, जिसने कई इबारतें लिखी हैं। कॉमन वेल्थ गेम्स में भले ही वो सिल्वर मैडल जीते हों मगर भाला फेंक की इस दुनिया में अकेले ऐसे जांबाज हैं, जिसका प्रदर्शन कभी डिगा नहीं। जिसने ८५ के अंदर कभी भाला फेंका नहीं। जो लगभग हर बार जहां भी गया है वहां जीता है। इस तरह की जो नियमितता २८ वर्षीय इस खिलाड़ी में है, यह भाला फेंक की दुनिया में असामान्य बात है। कॉमन वेल्थ में ८५.८३ मीटर भाला फेंका और रजत पर निशाना साधा। श्रीलंका के जिस पाथीरागे ने ८९.७५ मीटर भाला फेंका वो गोल्ड भले जीता हो मगर भाला फेंक के इतिहास को जो कोई जानता है उसे पता है कि ये कभी कभार ऐसा हो जाता है कि कोई दिन उसका प्रदर्शन कई कारणों से दमक उठता है। क्योंकि पेरिस ओलंपिक के उस गोल्ड मेडलिस्ट पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम को देखो जो उसके बाद एकाध प्रदर्शन छोड़ कर बुरी तरह असफल हुआ है। जिसके प्रदर्शन में कोई निरंतरता कभी नहीं रही। इस कॉमन वेल्थ में तो उसका भाला केवल ७७.४१ मीटर को ही छू पाया वो तो भारत के अन्य दो खिलाडियों से भी पीछे रह गया जिसमें से एक यशवीर सिंह ने ८५.४१ मीटर फेंक कर कांस्य पदक जीता। मगर इन सबको छोड़ो नीरज चोपड़ा के लगातार प्रदर्शन को देखो तो पता चलेगा नीरज कभी नीचे नहीं हुए। या तो ऊपर चढ़े हैं या अपने स्थाई रिकार्ड के पास ही रहे हैं। ये होती है निरंतरता। यही दर्शाता है कि नीरज कितने बड़े एथलीट हैं और उनके पास तक कोई फटक नहीं पाता।
लुईस को मिला हेलो
फार्मूला वन के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन के प्रिय डॉग रास्को की मौत पिछले साल हुई थी और उसके बाद लुईस बहुत दुखी रहने लगा था। अब डॉग प्रेमी लुईस के पास एक प्यारा सा नया कुत्ता आ गया है। जिसकी तस्वीर उसकी नई प्रेमिका किम कार्दशियन ने पहले ही लेकर अपने इंस्टा को गुलजार कर दिया है। हैमिल्टन ने पिछले सितंबर में अपने प्यारे बुलडॉग रोस्को की मौत पर शोक व्यक्त किया था, जिसे दुनिया ने देखा था। लेकिन लगभग एक साल बाद उन्होंने एक और प्यारे दोस्त के लिए खुद को तैयार घोषित कर दिया है। इस बार एक गोल्डन रिट्रीवर खरीदा है, जिसका नाम हेलो है। बेहद प्यारे इस कुत्ते की तस्वीर उसके ब्रीडर, गोल्डिवा गोल्डेंस ने ली, जिन्होंने लिखा, ‘हम मिस हेलो को फॉर्मूला १ फेरारी ड्राइवर से मिलवाने के लिए लॉस एंजिल्स ले जाने को लेकर उत्साहित हैं!’ अपनी बड़ी यात्रा से पहले एक मजेदार तस्वीर के लिए हेलो के छोटे से चेहरे को रेसिंग हेलमेट में ठूंस दिया गया था। किम के हैमिल्टन की नई प्रेमिका ने तो अपनी नवीनतम इंस्टाग्राम स्लाइडशो में हेलो को गले लगाते हुए अपनी एक तस्वीर शामिल की है।

अन्य समाचार