-हालांकि, जब वह यहां आई थीं, तब वह नेटबॉल की उतनी बड़ी प्रशंसक नहीं थीं, लेकिन सिटी ग्राउंड में मौजूद करोड़पति सितारों के साथ उनके घनिष्ठ संबंधों को वह बहुत पसंद करती हैं।
-२४ वर्षीय ओलंपिक स्टार ने डायमंड लीग के लंदन स्टेडियम में आयोजित होने वाली ८०० मीटर दौड़ में शीर्ष स्थान हासिल किया।
कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू होने वाले है और इंग्लैंड नेटबॉल की सुंदर बाला को जब टीम में जगह मिल गई तो वही नहीं बल्कि उसके पैंâस में खुशी की लहर दौड़ गई। दरअसल, इस बाला को देखने ही लोग पहुंचते हैं क्योंकि वो टीम की सबसे खूबसूरत खिलाड़ी है। जी हां, जयदा पेचोवा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने का मौका दिलाने के लिए नॉटिंघम फॉरेस्ट के मालिक इवांगेलोस मारिनाकिस को धन्यवाद दिया है। ये ५८ वर्षीय ग्रीक व्यवसायी मारिनाकिस दो बार यूरोपीय कप जीतने वाली टीम के मालिक हैं और दो साल पहले उन्होंने नेटबॉल प्रâेंचाइजी स्थापित करने की अनुमति दी थी। हैम्पशायर में जन्मीं २१ वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी पेचोवा, टीम बाथ के लॉन्च होने पर ईस्ट मिडलैंड्स में चली गईं और तब से उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है, उन्हें २०२६ के लिए सीजन एमवीपी नामित किया गया है। हालांकि, जब वह यहां आई थीं, तब वह नेटबॉल की उतनी बड़ी प्रशंसक नहीं थीं, लेकिन सिटी ग्राउंड में मौजूद करोड़पति सितारों के साथ उनके घनिष्ठ संबंधों को वह बहुत पसंद करती हैं। वह न केवल शिपिंग टाइकून मारिनाकिस की आभारी हैं, बल्कि उन्होंने यह भी सीख लिया है कि मॉर्गन गिब्स-व्हाइट या नाइजीरियाई डिफेंडर ओला ऐना जैसे बड़े खिलाड़ी स्थानीय समुदाय में कितना महत्व रखते हैं। पेचोवा को टीम में शामिल किया गया है तो मारीनाकीस की वजह से और अब बात उसके इस मालिक की प्रतिष्ठा की है कि वो बेहतर प्रदर्शन कर अपनी वापसी को सफल बनाए।
ट्रैक पर कीली
कीली होडकिंसन को कौन नहीं जानता। ओलंपिक स्टार इस धाविका ने ट्रैक पर वापसी करते हुए अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म को प्रदर्शित कर खुश कर दिया है। दरअसल, वो न केवल ट्रैक पर सफल है, बल्कि नई-नई पोशाकें पहन कर तस्वीरें अपलोड करने में भी अव्वल है। हाल ही में उसने एक शानदार पोशाक में सबका ध्यान आकर्षित किया है। २४ वर्षीय ओलंपिक स्टार ने डायमंड लीग के लंदन स्टेडियम में आयोजित होने वाली ८०० मीटर दौड़ में शीर्ष स्थान हासिल किया। हॉजकिंसन की यह जीत उस घटना के कुछ ही हफ्तों बाद आई है, जब एक भयंकर दुर्घटना में उसके घुटनों पर गहरे घाव हो गए थे और वे कई दिनों तक चलने में असमर्थ थीं। इस मध्यम दूरी की धाविका ने इंस्टाग्राम पर अपनी शानदार तस्वीरों की एक शृंखला साझा करके अपने प्रशंसकों को खुश कर दिया। उसने टाइट फिटिंग वाले नाइकी कॉर्सेट और काली स्कर्ट पहनकर अपने आकर्षक शरीर का प्रदर्शन किया। और हॉजकिंसन जिनके ६,३८,००० फॉलोअर्स हैं, ने जब सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट अपलोड की तो तुरंत ही प्रशंसा भरे कमेंट्स की बाढ़ आ गई। हॉजकिंसन ने पिछले हफ्ते लंदन में रहते हुए अपनी उत्तेजक तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरीज पर डाली। टीम इंग्लैंड की यह स्टार खिलाड़ी जब भी खिताब के लिए रेस नहीं कर रही होती हैं, तो नियमित रूप से सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती हैं।
