मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : एम्मा का भरोसा नहीं

आउट ऑफ पवेलियन : एम्मा का भरोसा नहीं

अमिताभ श्रीवास्तव

टेनिस स्टार और लगातार सुर्खियों में रहने वाली एम्मा राडुकानु का कोई भरोसा नहीं कि वो अचानक संन्यास ले ले। जी हां, इसकी सुगबुगाहट दिखने लगी है। बीबीसी के एक प्रतिष्ठित प्रस्तोता एंड्रयू वैâसल कहते हैं कि एम्मा राडुकानु चोट के कारण अचानक टेनिस से संन्यास ले सकती हैं। उनका कहना है कि अगर २३ वर्षीय राडुकानु अचानक अपने आठ साल के करियर को अलविदा कह दें तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा। जी हां, २०२१ में यूएस ओपन जीतने के बाद से ब्रोमली की इस स्टार खिलाड़ी को कई चोटों का सामना करना पड़ा है और वर्तमान में वह अपने दाहिने पैर के निचले हिस्से में स्ट्रेस प्रैâक्चर से जूझ रही हैं। इस वजह से टेनिस स्टार को इस प्रतियोगिता से नाम वापस लेना पड़ा है, जिसे उन्होंने पांच साल पहले जीता था। साथ ही विंबलडन से भी। ६२ वर्षीय वैâसल को उम्मीद है कि राडुकानु खेलना जारी रखेंगे तथा और भी खिताब जीतने के लिए चुनौती पेश करें, लेकिन पूर्व ब्रिटिश नंबर एक खिलाड़ी इस बात पर अड़ी हैं कि उनके भविष्य के बारे में कोई भी निर्णय पूरी तरह से उन पर निर्भर करता है और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। वैैâसल ने कहा, अगर एक दिन अचानक वह कह दे, ‘मैं इन सब से तंग आ चुकी हूं’, तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।’
मैडलीन तेरी अदाएं
बात महिला बास्केटबॉल की है। कई ऐसी सुपर स्टार खिलाड़ी हैं, जो मैदान से बाहर भी अपने जलवे बिखेरती हैं। खासकर मॉडलिंग में। ऐसी ही एक स्टार है मैडलीन राइट जो सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं से मदहोश करती है। मैडलीन ने अपनी ताजी सोशल मीडिया पोस्ट से एक बार फिर प्रशंसकों को अपनी अदाओं से मंत्रमुग्ध कर दिया है। उसने स्पोर्ट्स के कपड़ों में पोज दिए हैं। खूबसूरत बास्केटबॉल खिलाड़ी, जो २०२५-२६ सीजन के लिए गर्मियों में चैथम टाउन महिला टीम में शामिल हुर्इं, ने तस्वीर के साथ वैâप्शन दिया: ‘खुद में पूरी तरह से डूबी हुई।’ मैडलीन राइट नियमित रूप से सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ मैदान से दूर के जीवन की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उसके फॉलोअर्स की संख्या ३,२३,००० है और उसकी पोस्ट पर नियमित रूप से हजारों लाइक और कमेंट आते हैं। लेटन ओरिएंट और चार्लटन के साथ जुड़ी रही इस आक्रामक खिलाड़ी ने पिछले सीजन में अनुबंध हासिल करने से पहले चैथम टाउन के साथ प्री-सीजन बिताया था। और ऐसा लगता है कि वे नए सीजन से पहले अपनी फिटनेस बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रही हैं। हमेशा की तरह, उनकी हालिया तस्वीर पर कई टिप्पणियां आर्इं, जिनमें उनके दीवाने प्रशंसकों ने अपनी प्रशंसा व्यक्त की।

अन्य समाचार