मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : मेसी के `हग' पर हंगामा!

आउट ऑफ पवेलियन : मेसी के `हग’ पर हंगामा!

अमिताभ श्रीवास्तव

सब जानते हैं मेसी अपने तीन बच्चों की मां और बचपन की प्रेमिका एंटोनेला से कितना प्यार करते हैं, मगर इसके बावजूद उनका संबंध पत्रकार सोफी मार्टिनेज से जोड़ा जाने लगा। आखिर क्या है दोनों के बीच रिश्ता? पिछले शुक्रवार को ३-२ की जीत के साथ विश्वकप २०२६ के राउंड ऑफ १६ के लिए क्वालीफाई करने वाली अपनी टीम के कप्तान लियोनेल मेसी जब प्रसिद्ध अर्जेंटीनी पत्रकार सोफी मार्टिनेज से मिले तो मामला रोचक हो उठा। कुछ महीने पहले सोफी सोशल मीडिया चर्चाओं का विषय बन गई थी, जब अफवाहें उड़ने लगी थीं कि उन्हें अर्जेंटीना के कप्तान मेसी के साथ जोड़ा जा रहा है। यह जानते हुए भी कि सोफी का अभिवादन करना उन्हें मुसीबत में डाल सकता है, मेसी ने अर्जेंटीनी पत्रकार को गले लगाया और कहा, `अगर मैं तुम्हें देखूं तो कहेंगे क्यों देखा और अगर मैं तुम्हें अभिवादन करूं तो कहेंगे क्यों उनका अभिवादन किया।’ यह अर्जेंटीना की ३-२ अतिरिक्त समय की जीत के ठीक बाद एक हल्का-फुल्का मजाकिया पल था। मेसी सीधे सोफी के पास गए और यह बात उनसे कही। वह मजाकिया अंदाज में ऑनलाइन अफवाहों को संबोधित कर रहे थे कि उनकी पत्नी एंटोनेला उनके अन्यत्र संबंध से जलती हैं। यानी सोफी और मेसी के बीच कुछ खिचड़ी पक रही है। सोफी मेसी के इन शब्दों से भावुक हो गर्इं और उन्होंने जवाब दिया, कहा `मैं आपकी बात की सराहना करती हूं और आपके शब्दों के लिए धन्यवाद।’ यह क्लिप वायरल हो गई क्योंकि यह मेसी की ह्यूमर की समझ और उस अंदाज को दिखाता है जिसमें उन्होंने अपनी सामान्य साधारण शैली में अफवाहों को शांत कर दिया। दरअसल दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं है सिवाय इसके कि मेसी सोफी की इज्जत करते हैं।
सेरेना हो गई चोटिल
अब बुढ़ापे में टेनिस जैसा खेल खेलना वह भी किसी बड़े ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंट में तो यह जीवट वाले खिलाड़ी का ही काम हो सकता है। सेरेना विलियम्स ऐसी ही खिलाड़ी हैं, मगर शरीर जवाब दे जाए तो क्या कर सकते हैं। अब देखिए न, सेरेना को विंबलडन की युगल प्रतियोगिता से नाम वापस लेना पड़ा। वो अपनी बड़ी बहन वीनस के साथ खेलने वाली थी। दस साल पहले विलियम्स बहनों ने एक साथ छठी बार विंबलडन महिला युगल का खिताब जीता था। यह एक जोड़ी के रूप में उनकी १४वीं प्रमुख चैंपियनशिप भी थी। लेकिन इस सप्ताहांत होने वाला बहुप्रतीक्षित पुनर्मिलन नहीं हो पाएगा क्योंकि ४४ वर्षीय अमेरिकी सुपरस्टार ने कोर्ट पर खेलने से कुछ घंटे पहले ही अपना नाम वापस ले लिया। पिछले मंगलवार को सेंटर कोर्ट पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माया जॉइंट के खिलाफ तीन सेट के एकल मुकाबले में मिली हार के पहले सेट में विलियम्स को घुटने में मोच आ गई और उन्हें चिकित्सा सहायता की आवश्यकता पड़ी। हालांकि उन्हें शनिवार को ओरंगी पार्क में अभ्यास करना था, लेकिन कई दिनों से उन्हें वहां नहीं देखा गया। अब सेरेना ने घोषणा कर दी है कि वो नहीं खेल पाएंगी। दोनों बहनों की इस जोड़ी को देखने के लिए आतुर लोगों के लिए भी यह निराशा है।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार