मुख्यपृष्ठखेलरोमांटिक हुए पांड्या

रोमांटिक हुए पांड्या

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस-मॉडल माहिका शर्मा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों खुले तौर पर अपने रिश्ते को जी रहे हैं और अक्सर साथ नजर आते हैं। नए साल के मौके पर भी यह कपल एक-दूसरे के प्यार में डूबा दिखा। हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर माहिका के साथ बिताए खास पलों की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। शेयर की गई फोटोज में हार्दिक और माहिका मैचिंग मैरून आउटफिट में नजर आ रहे हैं, जो उनके क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक हैं। इसके अलावा कुछ वीडियोज में माहिका को अवॉर्ड के साथ देखा गया, वहीं कुछ तस्वीरों में कपल अपने पालतू जानवरों के साथ समय बिताता दिखा। पोस्ट सामने आते ही फैंस ने दोनों को ‘परफेक्ट कपल’ बताया। हार्दिक ने २०२५ में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था और कई बार माहिका को अपनी सफलता का अहम हिस्सा भी बताया है। इससे पहले हार्दिक नताशा स्टैनकोविक से शादी कर चुके हैं और अब बेटे अगस्त्य की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं।

अन्य समाचार