– ३० महिलाओं और बच्चों को मार डाला
एजेंसी / इस्लामाबाद
‘पापीस्तान’ का अब नया पाप सामने आया है। उसने अपने ही लोगों पर बम गिराकर कई महिलाओं और बच्चों को मार डाला। यह घटना पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत की है। वहां पिछले हफ्ते पाकिस्तान की पुलिस की सुरक्षा में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के भर्ती अभियान के तहत मजमा लगवाया गया था। उसी खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत की लंडी कोटल तहसील में स्थित मात्रे दारा इलाके में बीती रात पाकिस्तानी सेना ने एक गांव में एयर स्ट्राइक की, जिसमें अब तक ३० से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। सेना ने चाइनीज जेएफ-१७ से ८ बम गिराए। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने मामले का संज्ञान लेकर मामले की जांच की मांग उठाई है। खैबर पख्तूनख्वा के जिस मात्रे दारा गांव में पाकिस्तानी सेना ने घरों पर हवाई हमला किया था, वो तिराह घाटी में अफगानिस्तान बॉर्डर के पास स्थित है।
बलूचिस्तान में किया था एयर स्ट्राइक
पूर्व में भी पाकिस्तान अपने ही देश में एयर स्ट्राइक करता आया है। एक एयर स्ट्राइक में उसने बलूच नेता नवाब अकबर बुगती की हत्या कर दी थी। इस हत्या के आरोप में क्वेटा कोर्ट में परवेज मुर्शरफ के खिलाफ मुकदमा भी चला था।
