हाल ही में बेटी दुआ का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट करनेवाली दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर बेटी के जन्मदिन की तस्वीर फैंस के साथ क्या शेयर की, फैंस उनसे बेटी का चेहरा दिखाने की मनुहार करते नजर आए। पिछले वर्ष ८ सितंबर को जन्मी बेटी दुआ की परवरिश की खातिर फिल्मों से दूरी बनानेवाली दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपने हाथों से बनी एक चॉकलेट केक की तस्वीर शेयर की, जिसकी स्लाइस कटी होने के साथ ही उस पर एक मोमबत्ती भी लगी हुई है। तस्वीर को कैप्शन देते हुए दीपिका ने लिखा, ‘मेरे प्यार की भाषा? अपनी बेटी के पहले बर्थडे के लिए केक बनाना।’ बेटी के जन्मदिन के दो दिनों बाद फैंस के साथ केक की तस्वीर शेयर करनेवाली दीपिका की इस पोस्ट पर जहां यूजर्स जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं, वहीं एक ने लिखा, ‘दुआ का चेहरा दिखाओ न प्लीज।’ दूसरे ने लिखा, ‘प्लीज अपनी बेटी का चेहरा दिखाइए, एक साल हो गया मैम।’
