ईश्वरी राज
पीडीए अब सिर्फ नारा नहीं…
यूपी में असली खेल शुरू है। मतदाता सूची का स्पेशल रिवीजन १८ जुलाई से होना था, पर बीजेपी ने १९ जून से ही ‘बूथ सत्यापन अभियान’ लॉन्च कर दिया। हर मंडल प्रभारी को टारगेट, ‘१ बूथ, ५० नए नाम जोड़ो’। योगी ने सुबह मीटिंग में साफ कहा ‘२०२४ में अमेठी-रायबरेली छूटी, २०२७ में हिसाब बराबर करना है’। अखिलेश ने भी पलटवार कर दिया। लखनऊ में बोले ‘पीडीए अब सिर्फ नारा नहीं, बूथ की लिस्ट है’। २२ जून से ‘संविधान बचाओ रथ’ पश्चिमी यूपी में घुसेगा। कांग्रेस में आज बड़ी हलचल है। दिल्ली से मैसेज आया कि अजय राय की छुट्टी तय है, २५ जून को नया अध्यक्ष अनाउंस होगा। कार्यकर्ता बोले ‘नाम जो भी हो, बस लखनऊ में बैठे’।
ऐसे नहीं होता धामी जी…
उत्तराखंड में धामी ने ‘जन मिलन’ शुरू किया है। देहरादून से हल्द्वानी तक हर हफ्ते एक जिला कवर करेंगे। अफसरों को अल्टीमेटम, ‘जो घोषणा पूरी नहीं हुई, ३० जून तक फाइल क्लोज करो’। संगठन ने २०२७ के लिए ७० में से ५५ सीटों पर ‘भावी उम्मीदवार’ की लिस्ट बना ली। बाकी १५ सीटों पर ‘कठिन’ का ठप्पा लगा है। विपक्ष तंज कस रहा है, ‘हेलिकॉप्टर से ग्राउंड कनेक्ट नहीं होता धामी जी’।
२०२८ में हिसाब होगा…
राजस्थान में भजनलाल की कुर्सी को लेकर फिर कयासबाजी तेज है। दिल्ली से ४८ घंटे का अल्टीमेटम मिला है, ‘कैबिनेट भरो वरना हम भर देंगे’। २८ जून को विस्तार की डेट लीक हो गई है। वसुंधरा खेमे को २ मंत्री पद मिलना तय माना जा रहा, बाकी ४ पर गहलोत-पायलट की नजर है। पायलट आज अजमेर में बोले ‘२०२३ में धोखा हुआ, २०२८ में हिसाब होगा’। किसान श्एझ् पर अड़े हैं, बोले ‘समर्थन मूल्य नहीं तो वोट नहीं’।
५ साल का हिसाब लेंगे…!
बिहार में पटना का मौसम गरम है। सम्राट चौधरी सीएम तो हैं, पर सचिवालय में अभी भी फाइलें ‘१ अणे मार्ग’ होकर जाती हैं। नीतीश ने राज्यसभा से वीडियो कॉल पर मंत्रियों की क्लास ले ली। निशांत कुमार को पंचायती राज दे दिया गया, बीजेपी ने की कानाफूसी, ‘ये तो डायरेक्ट वारिसगिरी है’। तेजस्वी ने २५ जून से ‘नौकरी दो यात्रा’ का एलान कर दिया, बोले ‘१७ महीने में ५ लाख नौकरी दी, अब ५ साल का हिसाब लेंगे’।
…जिताऊंगा मैं ही!
मध्य प्रदेश में मोहन यादव ने आज ‘मामा वैâफे’ योजना लॉन्च की हर ब्लॉक में महिलाओं को वैंâटीन का ठेका। त्योहार से पहले १५०० वाली किस्त भी खाते में डाल दी। कांग्रेस में कमलनाथ-जीतू पटवारी की कोल्ड-वॉर ओपन हो गई। कमलनाथ बोले ‘२०२३ मैं हारा, २०२८ मैं ही जिताऊंगा’। भोजशाला केस में ३० जून को पैâसला आना है, धारा १४४ लगा दी गई है।
