सोम मिश्रा “शिवम”
होम्बले फिल्म्स की सबसे ज्यादा इंतेजार की जाने वाली फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर १’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्म है। २०२२ में आई ‘कांतारा’ की जबरदस्त सफलता के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इसके प्रीक्वल का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, फिल्ममेकर्स ने फिल्म से जुड़ी सभी जानकारी गुप्त रखी, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को अलग स्तर पर पहुंचा दिया था। अब आखिरकार फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो कि इस साल की सबसे बड़ी घोषणा बनकर सामने आया है। यह ऐसे रोमांचक पलों और विजुअल्स से भरा हुआ है, जो दिल को छू लें, ट्रेलर न सिर्फ़ उम्मीदों पर खरा उतरा है बल्कि उसे पीछे छोड़ दिया है।
जहां ट्रेलर को हर तरफ से जबरदस्त प्यार और सराहना मिल रही है, वहीं पैन-इंडिया स्टार प्रभास, जिन्होंने ट्रेलर का तेलुगु वर्ज़न लॉन्च किया, उन्होंने भी इसकी खूब तारीफ की है। प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर कांतारा: चैप्टर १ का ट्रेलर शेयर किया और टीम को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। कांताराः चैप्टर १ होम्बले फिल्म्स की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। इस फिल्म की क्रिएटिव टीम में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर फिल्म की दमदार विजुअल और भावनात्मक कहानी को आकार दिया है। इसके अलावा, होम्बले फिल्म्स २०२२ की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की विरासत को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मेकर्स ने ‘कांतारा: चैप्टर १’ के लिए नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट के साथ एक बड़ा वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें ५०० से ज़्यादा कुशल फाइटर्स और ३,००० लोग शामिल हैं। यह सीक्वेंस २५ एकड़ में फैले एक पूरे शहर में, ऊबड़-खाबड़ इलाके में ४५-५० दिनों के दौरान फिल्माया गया था, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े सीक्वेंसेज में से एक बनाता है।
यह फिल्म २ अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी। यह अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए भी अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुँचेगी।
फिल्म ‘कांताराः चैप्टर १’ के साथ, होम्बले फिल्म्स भारतीय सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ा रही है। यह फिल्म लोककथाओं, आस्था और सिनेमा की शानदार कारीगरी का जश्न मनाती है।
