मुख्यपृष्ठखेलफोन पर रो पड़ीं प्रिया

फोन पर रो पड़ीं प्रिया

रिंकू सिंह इन दिनों दुबई में हैं, जहां १४ सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप २०२५ का बड़ा मुकाबला होना है। इसी बीच उन्होंने अपने और प्रिया सरोज के रिश्ते को लेकर एक अहम खुलासा किया है। रिंकू और प्रिया की सगाई हो चुकी है, शादी नवंबर में तय थी लेकिन अब इसे अगले साल तक टाला जा सकता है। रिंकू ने याद किया कि आईपीएल २०२३ के उस ऐतिहासिक मैच में जब उन्होंने आखिरी ओवर में लगातार ५ छक्के लगाए थे, तब प्रिया सरोज फोन पर रो पड़ी थीं। इस पारी ने सिर्फ उन्हें स्टार नहीं बनाया, बल्कि प्रिया से उनके रिश्ते को भी गहराई दी। उस समय प्रिया के पिता को रिंकू के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, क्योंकि उन्हें क्रिकेट में दिलचस्पी नहीं थी। लेकिन इस पारी के बाद चीजें बदलने लगी। रिंकू का कहना है कि उस दिन ने उनकी जिंदगी को एक नया मोड़ दिया, करियर और रिश्तों दोनों में।

अन्य समाचार