मुख्यपृष्ठखेलबैडमिंटन व टेबल टेनिस की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने सुल्तानपुर...

बैडमिंटन व टेबल टेनिस की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने सुल्तानपुर के होनहार बरेली रवाना

-अयोध्या मंडल की टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

२३ से २७ सितंबर तक बरेली में आयोजित यूपी स्टेट बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व सुल्तानपुर के होनहार खिलाड़ी करेंगे। दोनों टीमें मंगलवार को बरेली रवाना हो गईं।टेबल- टेनिस में एमजीएस कालेज के दिव्यांशु, असलम, अमन यादव, हिमांशु यादव, नैतिक, अमर भीम, गौरव, अनुराग कोरी, मुंईद अहमद, सानिया और केश कुमारी इंटर कॉलेज से समृद्धि जंजीरा दास विद्यालय से रिचा यादव, बैडमिंटन में एमजीएस से विक्रम सिंह मीणा, अर्पित सिंह एम एस वी कालेज से चंचल जैसवाल,पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज बुआपुर से अनिल जेवीएम इंटर कॉलेज से शुभम राव चयनित होकर प्रदेश स्तर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने गए हैं। खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के आधार पर आगे यह खिलाड़ी विजेता होकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इंटर कॉलेज गरएं के शारीरिक शिक्षा अध्यापक कृष्ण कुमार सिंह टीम कोच के रूप में जा रहे हैं। खिलाड़ियों को एमजीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह, जिला सचिव दिलीप सिंह, खेल प्रवक्ता राजेश कुमार कनौजिया ने बधाई देकर रवाना किया। आशा व्यक्त की कि ये खिलाड़ी प्रदेश स्तर प्रतियोगिता में सुल्तानपुर का नाम रोशन करेंगे। सुरेश यादव, मुनेंद्र मिश्रा, विजय भास्कर, सुरेश लाल, अजय तिवारी, दीपक सिंह सुमन यादव, रिचा सिंह आदि खेल प्रेमियों ने होनहारों को शुभकामनाएं दीं।

अन्य समाचार