-कान्स फेम अभिनेत्री कोमल ठक्कर और रिज़वी परिवार ने किया शुभारंभ
द्रुप्ति झा / मुंबई
अभिनेत्री कोमल ठक्कर, एडवोकेट रुबीना रिज़वी और डॉ. अख्तर रिज़वी ने मुंबई के पवई हिरानंदानी गार्डन्स स्थित गेटवे प्लाज़ा में ALF NOVA एस्थेटिक स्किन क्लिनिक का भव्य उद्घाटन किया। कान्स फिल्म फेस्टिवल में तीन बार शिरकत कर चुकीं चर्चित गुजराती अभिनेत्री कोमल ठक्कर ने पारंपरिक दीप प्रज्वलन कर इस समारोह की शुरुआत की। इस खास अवसर पर शिवाज सैलून के शिवराम भंडारी और मैग्नेट पब्लिशिंग के संस्थापक अशोक धामणकर सहित चिकित्सा, व्यवसाय और सामाजिक जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने उपस्थित होकर शुभकामनाएं दीं।
कंसल्टिंग एस्थेटिक फिजिशियन, कॉस्मेटोलॉजिस्ट, ट्राइकोलॉजिस्ट व एस्थेटिक डॉ. अलिफिया रिज़वी द्वारा स्थापित इस क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य लोगों को त्वचा, बाल और वेलनेस से जुड़ी तमाम विशेषज्ञ सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री कोमल ठक्कर ने आधुनिक एस्थेटिक क्लिनिकों को लोगों का आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम बताया, वहीं एडवोकेट रुबीना रिज़वी ने इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।
