मुख्यपृष्ठखेलफीफा विश्वकप में चले घूंसे!

फीफा विश्वकप में चले घूंसे!

न्यूयॉर्क

फीफा वर्ल्ड कप २०२६ में कतर पर ६-० की बड़ी जीत के बाद कनाडा की टीम जीत का जश्न मना रही थी, लेकिन इस मुकाबले ने उन्हें एक बड़ा झटका भी दिया। स्टार मिडफील्डर इस्माइल कोने गंभीर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। कतर के खिलाफ मैच के दौरान एक टैकल में उनके पैर की टिबिया और फिबुला दोनों हड्डियां टूट गईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। घटना दूसरे हाफ की शुरुआत में हुई, जब कतर के असिम मदीबो की टक्कर के बाद कोने दर्द से कराह उठे। बाद में उन्हें रेड कार्ड दिखाया गया। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने कोने को तालियों से विदाई दी, जिससे माहौल भावुक हो गया। मैच में कनाडा के नाथन सालिबा ने गोल कर कोने को समर्पित किया। हालांकि, मैच के बाद दोनों टीमों के बीच टचलाइन पर तनाव बढ़ गया और हल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली, जिसे सुरक्षा कर्मियों ने नियंत्रित किया।

अन्य समाचार