मुख्यपृष्ठखेलब्रांड्स की रानी

ब्रांड्स की रानी

विश्व कप जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेटरों में ब्रांड्स की रुचि काफी बढ़ गई है। इस लिस्ट में कप्तान हरमनप्रीत कौर भी शामिल हैं, जिनकी विज्ञापन संबंधी संभावनाओं में अगले कुछ महीनों में तीन गुना बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में नादिन डी क्लार्क का वैâच पकड़कर भारत को जीत दिलाने वाली हरमनप्रीत पहले आठ से दस ब्रांड्स से जुड़ी थीं, लेकिन अब उनकी लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू में काफी वृद्धि होने की संभावना है। उनकी मैनेजर नूपुर कश्यप के अनुसार, अब गैर-खेल क्षेत्रों के ब्रांड भी हरमनप्रीत और अन्य महिला खिलाड़ियों के साथ जुड़ने में रुचि दिखा रहे हैं। कश्यप ने कहा कि यह बदलाव महिला क्रिकेट के प्रति मानसिकता में सकारात्मक बदलाव और खेल की लोकप्रियता में वृद्धि का संकेत है। अब ब्रांड महिला खिलाड़ियों को मजबूत और सक्षम एथलीट के रूप में प्रस्तुत करने को महत्व देने लगे हैं।

अन्य समाचार