मुख्यपृष्ठटॉप समाचारएफआईआर से नहीं झुकेंगे राहुल...‘४५ हैं, १०० चाहिए!’.. एक आंदोलन, जवाब में...

एफआईआर से नहीं झुकेंगे राहुल…‘४५ हैं, १०० चाहिए!’.. एक आंदोलन, जवाब में भाजपा की चार प्रेस कॉन्फ्रेंस

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

हिरासत और मुकदमों के बीच राहुल गांधी ने पीछे हटने से इनकार कर दिया। बुधवार को उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ ४५ एफआईआर हैं और उनका लक्ष्य १०० है। हर एफआईआर को अपने लिए मेडल बताते हुए उन्होंने संविधान की रक्षा की लड़ाई जारी रखने की बात कही। यह बयान आकाशवाणी भवन में प्रवेश और धरने को लेकर दर्ज मामले के बाद आया।
राहुल ने कहा कि करीब ३०० सांसद निर्वाचन आयुक्तों से मिलना चाहते थे, लेकिन मुलाकात नहीं हुई। उनके मुताबिक, पहले स्थान पर प्रदर्शन से रोके जाने के बाद विपक्ष ने जंतर-मंतर जाने का पैâसला किया था।
१२ घंटे में चार पीसी, दो मंत्री भी मैदान में
मंगलवार को भाजपा ने करीब १२ घंटे में चार प्रेस कॉन्प्रâेंस कीं। संबित पात्रा, सुधांशु त्रिवेदी और प्रदीप भंडारी ने राहुल पर हमले किए। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और किरेन रिजिजू तथा पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी बयान दिए। पात्रा ने अराजकता पैâलाने का आरोप लगाया, त्रिवेदी ने राहुल को ‘कामचोर’ कहा। विपक्ष के सवालों का मुकाबला करने के लिए भाजपा ने सुबह से रात तक मोर्चा संभाले रखा।
एफआईआर पर कांग्रेस का पलटवार
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मोदी और शाह की जोड़ी को ‘शैतानी जोड़ी’ बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार राहुल के सवालों से बौखलाई है। पुलिस का आरोप है कि नेताओं ने आकाशवाणी भवन में बिना अनुमति प्रवेश किया। कांग्रेस इसे विरोध दबाने की कार्रवाई बता रही है।
टीशर्ट खींची, गिर पड़े राहुल
– कांग्रेस का आरोप
कांग्रेस ने वीडियो साझा कर आरोप लगाया कि आगे बढ़ते राहुल को पुलिसकर्मियों ने कपड़े पकड़कर पीछे खींचा, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। पार्टी का कहना है कि इसके बाद उन्हें जबरन उठाकर वाहन में बैठाया गया। विपक्ष ने सांसदों के साथ इस व्यवहार पर जवाब मांगा है।
-राहुल सड़क पर…दो दिन में तीसरी हिरासत
-सांसदों का रास्ता रोका, कंधों पर उठाकर बस में डाला
चुनाव आयोग से जवाब मांगने निकले विपक्षी सांसदों के सामने बुधवार को फिर पुलिस का पहरा खड़ा हो गया। जंतर-मंतर पहुंचने से पहले उनकी बसें रोक दी गर्इं। सड़क पर धरना शुरू हुआ तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को बलपूर्वक हटाकर हिरासत में ले लिया गया। दो दिनों में राहुल की यह तीसरी हिरासत थी। सवाल उठ रहा है कि सांसद निर्धारित प्रदर्शन स्थल तक भी नहीं पहुंच सकते तो विरोध कहां करें?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आयोजित भोज के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए थे। शांगरीला होटल के पास पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। सांसद वहीं बैठ गए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ नारे लगे।
पुलिसकर्मियों ने राहुल को कंधों पर उठाकर बस में पहुंचाया। प्रियंका संविधान की प्रति लेकर अन्य महिला नेताओं के साथ सड़क पर लेट गर्इं। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें भी उठाकर बस में बैठाया। कुछ कांग्रेस नेता राहुल वाली बस की छत पर चढ़ गए, जबकि मुमताज पटेल उसके बोनट पर बैठीं। विपक्षी सांसदों ने धक्कामुक्की और बल प्रयोग का आरोप लगाया।
सीईसी का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक टला
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का ७ और ८ अक्टूबर का छत्तीसगढ़ दौरा ‘अपरिहार्य कारणों’ से स्थगित कर दिया गया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। दौरे की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी। तय कार्यक्रम में कुमार को दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर, बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात और कबीरधाम के भोरमदेव मंदिर जाना था। दिल्ली में चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर विपक्ष के आंदोलन के बीच दौरा टलने से राजनीतिक चर्चा तेज हुई है। हालांकि, निर्वाचन अधिकारी के पत्र में स्थगन का कारण केवल ‘अपरिहार्य कारण’ बताया गया है; विरोध-प्रदर्शन से इसका संबंध नहीं बताया गया।
पुलिस बॉडी-कैमरा नियम पर छह महीने में फैसला करे केंद्र
प्रदर्शन और भीड़ नियंत्रण के दौरान पुलिसकर्मियों के लिए बॉडी-वॉर्न कैमरे अनिवार्य करने की मांग पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र को छह महीने में फैसला लेने को कहा है। अदालत ने याचिका को केंद्र के समक्ष प्रतिवेदन मानकर उस पर निर्णय करने का निर्देश दिया। याचिका में कैमरों के इस्तेमाल के साथ रिकॉर्डिंग के सुरक्षित भंडारण, उसकी प्रामाणिकता और साक्ष्य के रूप में उपयोग के लिए एक समान प्रक्रिया बनाने की मांग की गई थी। हाई कोर्ट ने स्वयं कैमरे अनिवार्य करने का आदेश नहीं दिया। अदालत ने कहा कि फैसले से असंतुष्ट याचिकाकर्ता दोबारा अदालत आ सकते हैं।

अन्य समाचार