मुख्यपृष्ठनए समाचारलाल किले का धमाका, पाकिस्तान ने कराया ...पीओके के पूर्व पीएम का...

लाल किले का धमाका, पाकिस्तान ने कराया …पीओके के पूर्व पीएम का सनसननीखेज खुलासा

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
दिल्ली के लाल किला के पास हुए आतंकी हमले को लेकर एक पाकिस्तानी नेता ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पीओके के पूर्व पीएम चौधरी अनवारुल हक का कहना है कि यह ब्लास्ट पाकिस्तान ने कराया है। पीओके के नेता ने कहा कि लाल किला से लेकर कश्मीर के जंगलों तक हमने ही हिंदुस्थान में हमले करवाए हैं। अनवारुल हक ने कहा कि हमारे ही आतंकवादी समूह हिंदुस्थान में ये हमले कर रहे हैं।
गौरतलब है कि ये बहुत बड़ा कबूलनामा है और आतंकी हमले में पाकिस्तान की भागीदारी को स्पष्ट तौर पर दिखाता है। अनवारुल हक ने अपने १० नवंबर को दिल्ली के लाल किला के सामने हुए बम ब्लास्ट का नाम लिया है, जिसमें १४ लोगों की मौत हो गई थी।

फरीदाबाद से जुड़े हैं तार
इस मामले का भंडाफोड़ हमले से कुछ दिन पहले फरीदाबाद में हुआ था। अनवारुल हक की ‘कश्मीर के जंगलों’ वाली टिप्पणी अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले की ओर इशारा करती है, जहां आतंकवादियों ने २६ पर्यटकों की हत्या कर दी थी।

अन्य समाचार