सामना संवाददाता / मुंबई
मंगलवार को गोरेगांव स्थित केशव गोरे स्मारक ट्रस्ट के सभागार में आर के पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित एवं ऊषा साहू तथा संतोष श्रीवास्तव द्वारा सम्पादित पुस्तक ‘अहसास की परतें’ का लोकार्पण साहित्यकार रमेश यादव, प्रमिला शर्मा, प्रकाश अनावकर तथा प्रकाशक रामकुमार द्वारा सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन पारमिता षड़ंगी ने तथा अतिथियों का आभार ऊषा साहू ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष रमेश यादव ने संग्रह में संग्रहित सभी सत्ताइस कहानियों पर प्रकाश डालते हुए आज के परिवेश कहानी बताई। प्रकाशक रामकुमार ने इस पुस्तक को सामयिक बताते हुए संपादक द्व्य के काम की सराहना करते हुए सम्पादन की कठिनाइयों पर चर्चा की। प्रमिला शर्मा ने कहानियों के विषयगत पहलू पर अपनी बात रखी।
इस कार्यक्रम में दिव्या जैन, मृदुला मिश्रा, जया आनंद, रीता दास राम, मनवीन कौर, वर्षा रावल, कामिनी अग्रवाल, रानी मोटवानी आदि महिला कथाकारों की उपस्थिति रही।
