मुख्यपृष्ठखेलरेस्तरां से निकाला?

रेस्तरां से निकाला?

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भले ही लाइमलाइट से दूर रहना चाहें, लेकिन उनके किस्से अक्सर सुर्खियों में आ ही जाते हैं। हाल ही में एक दिलचस्प वाकया सामने आया जब भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने खुलासा किया कि एक बार न्यूजीलैंड में विराट और अनुष्का को एक रेस्तरां से इसलिए बाहर जाना पड़ा क्योंकि वे बहुत ज्यादा देर तक वहां रुके थे। दरअसल, जेमिमा और स्मृति मंधाना अनुष्का और विराट के साथ न्यूजीलैंड के एक वैâफे में मिले थे। वहां बातचीत का सिलसिला इस कदर लंबा चला कि चार घंटे तक सब क्रिकेट और जीवन की बातों में मग्न रहे। विराट ने दोनों महिला क्रिकेटर्स को प्रेरित भी किया और कहा कि उनमें महिला क्रिकेट को बदलने की ताकत है। आखिरकार, जब बहुत देर हो गई, तो वैâफे स्टाफ ने उन्हें शालीनता से बाहर जाने को कहा। जेमिमा ने इस किस्से को हंसी-मजाक में शेयर करते हुए बताया कि ऐसा लग रहा था जैसे पुराने दोस्त मिले हों और बातें खत्म होने का नाम ही न ले रही हों।

अन्य समाचार