मुख्यपृष्ठग्लैमरगणतंत्र दिवस परेड: पहली बार भंसाली लाएंगे सिनेमा की झांकी

गणतंत्र दिवस परेड: पहली बार भंसाली लाएंगे सिनेमा की झांकी

हिमांशु राज़

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस साल गणतंत्र दिवस परेड को यादगार बनाने के लिए मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ हाथ मिलाया है। 26 जनववरी को राजधानी के कर्तव्य पथ पर नजर आएगी एक भव्य झांकी, जो भारतीय सिनेमा की चमक-दमक को सलाम करेगी। यह क्षण ऐतिहासिक है, क्योंकि पहली बार कोई फिल्म निर्देशक देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय समारोह में सिनेमा का प्रतिनिधित्व करेगा।यह झांकी भारतीय सिनेमा की सांस्कृतिक समृद्धि, रचनात्मक उत्कृष्टता और वैश्विक प्रभाव को उजागर करेगी। लंबे समय से बॉलीवुड दुनिया भर में भारत का सबसे मजबूत सांस्कृतिक राजदूत रहा है। एक करीबी सूत्र ने बताया, “संजय लीला भंसाली जैसे सिनेमा के सच्चे ध्वजवाहक का चयन परफेक्ट है। उनकी फिल्में भावनाओं की गहराई और भव्यता का अनोखा संगम हैं। यह सम्मान पूरे सिनेमा जगत के लिए गौरव का विषय बनेगा।”भंसाली ने ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘देवदास’ से शुरुआत की, जहां परंपरागत प्रेम कहानियों को भव्य सेट्स और संगीत ने अमर बना दिया। ‘ब्लैक’ में उन्होंने सामाजिक मुद्दों को छुआ, तो ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ ने ऐतिहासिक गाथाओं को वैश्विक पटल पर पहुंचाया। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने महिलाओं की ताकत को दिखाया। उनकी फिल्में कांस, टोरंटो जैसे अंतरराष्ट्रीय समारोहों में सराही गईं, जिससे भारतीय कला की पहचान बनी।यह झांकी न सिर्फ सिनेमा की शान बढ़ाएगी, बल्कि युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ेगी। गणतंत्र दिवस पर यह प्रदर्शन देशभक्ति और कला का अनोखा मेल होगा, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।

अन्य समाचार