मुख्यपृष्ठनए समाचारशिवसेना मामले का जल्द निपटारा करें... कपिल सिब्बल की सुप्रीम कोर्ट से...

शिवसेना मामले का जल्द निपटारा करें… कपिल सिब्बल की सुप्रीम कोर्ट से गुजारिश… आज फिर होगी चुनाव चिह्न पर सुनवाई

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

शिवसेना पार्टी और चुनाव चिह्न का मामला लंबे समय तक लंबित रहना राज्य की स्थिरता के लिए सही नहीं है। इस मामले का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए, यह गुजारिश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से की। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की पीठ ने उनकी इस गुजारिश को दर्ज करते हुए गुरुवार को लगातार सुनवाई जारी रखने का पैâसला किया। इसके मुताबिक दोपहर ३ बजे सुनवाई होगी। शिवसेना पार्टी और चुनाव चिह्न का मामला अंतिम सुनवाई के चरण में पहुंच गया है। सितंबर में शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे की ओर से कपिल सिब्बल ने दलीलें दी थीं। उसके बाद से शिंदे गुट की तरफ से बहस की जा रही है। बुधवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष सुनवाई हुई। इस दौरान शिंदे गुट के वकीलों द्वारा दी गई दलीलों पर पीठ ने फिर से कुछ सवाल उठाए। न्यायमूर्ति बागची ने शिंदे गुट को याद दिलाया कि यह एक `स्पेशल लीव पिटीशन’ है और इसी के अनुसार अपनी दलीलें आगे रखने का निर्देश दिया। इसी दौरान शिवसेना की ओर से सिब्बल ने उल्लेख किया कि इस लंबित मामले का जल्द से जल्द निपटारा होना आवश्यक है। सिब्बल की इस गुजारिश को पीठ ने गंभीरता से लिया और गुरुवार को लगातार दूसरे दिन दोपहर के सत्र में सुनवाई जारी रखने पर सहमति जताई।

अन्य समाचार