मुख्यपृष्ठखेलरिंकू का खुलासा

रिंकू का खुलासा

अपनी मेहनत के बलबूते टीम इंडिया में अपनी जगह बनानेवाले और एशिया कप-२०२५ में व्यस्त ऑल राउंडर रिंकू सिंह ने एक बातचीत में खुलासा करते हुए बताया कि उनके बाएं हाथ का वजन दाएं हाथ से एक किलो कम है। बातचीत में रिंकू ने बताया कि बारिश के दौरान बचपन में जब वे भाई के साथ खेतों में घूम रहे थे, तभी एक बंदर ने उन पर हमला करते हुए उनके बाएं हाथ को जोर से दबोच लिया। भाई द्वारा पत्थर मारने के बावजूद बंदर ने उनके हाथ को नहीं छोड़ा, लेकिन जब वो उनके हाथ को छोड़कर भागा तो उनके हाथ से इतना मांस निकल चुका था कि हाथ की हड्डी तक दिखाई देने लगी थी। रिंकू ने आगे बताया कि बंदर के काटने और हाथ से मांस निकल जाने के बाद खून इतना ज्यादा बह रहा था कि घरवालों को लगा कि वो बच नहीं पाएंगे। लेकिन इलाज के बाद स्वस्थ हुए रिंकू ने बताया कि इसका असर आज भी उनके हाथों में है और आज भी वो बाएं हाथ से उतना वजन नहीं उठा पाते जितना दाएं हाथ से उठा लेते हैं।

अन्य समाचार