बिहार के मधुबनी में ७०० साल पुरानी परंपरा के तहत `दूल्हा बाजार’ लगता है, जहां लड़के-लड़कियां शादी के लिए एक-दूसरे को चुनते हैं। इस बाजार में लड़के की क्वॉलिफिकेशन, परिवार का स्टेटस, कमाई, कुंडली देखी जाती है। यहां लड़के का स्कूल सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट और सैलरी स्लिप भी मांगी जाती है। बाजार में ९ दिन तक लड़कों की बिक्री होती है।
