श्रद्धा कपूर आज बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा। पॉपुलर एक्टर शक्ति कपूर की बेटी होने के बावजूद श्रद्धा ने अपनी लाइफ में काफी उतार–चढ़ाव देखे। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अमेरिका में पढ़ाई के दौरान उन्होंने खर्च चलाने के लिए स्टारबक्स में बरिस्ता की नौकरी की और आइंस्टीन ब्रदर्स बैगल्स में सैंडविच भी बेचे। वह बोस्टन यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन पहले ही साल में पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग का सपना पूरा करने इंडिया लौट आईं। भारत आने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्म तीन पत्ती से करियर की शुरुआत की, हालांकि यह फिल्म खास नहीं चली। उनकी किस्मत आशिकी २ से चमकी और फिर उन्होंने छिछोरे, स्त्री, एक विलेन, बागी जैसी कई हिट फिल्में दीं। एक्टिंग के साथ-साथ अब वह बिजनेस जगत में भी सक्रिय हैं और एक ज्वेलरी ब्रांड की को-फाउंडर हैं, जिसे काफी लोकप्रियता मिल रही है।
