मुख्यपृष्ठग्लैमरश्रिया के नाम पर स्कैम

श्रिया के नाम पर स्कैम

श्रिया सरन ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपने पैंâस और जानकारों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि कोई अजनबी उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क कर रहा है, ठीक वैसे ही जैसे हाल ही में अदिति राव हैदरी के साथ हुआ था। श्रिया ने अपनी पोस्ट में नाराजगी जताते हुए लिखा कि जो भी यह कर रहा है, वह लोगों का समय बर्बाद करना बंद करे, क्योंकि यह नंबर उनका नहीं है। उन्होंने कहा कि यह फर्जी व्यक्ति उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है जिनकी वह इज्जत करती हैं और जिनके साथ आगे काम करना चाहती हैं, जो उन्हें बेहद अजीब लगा। पोस्ट के अंत में उन्होंने स्वैâमर को समझाते हुए लिखा कि दूसरों को परेशान करने में समय गंवाने की जरूरत नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी जियो। इसके अलावा, एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी स्वैâम अलर्ट शेयर किया और बताया कि एक दोस्त ने उन्हें इस धोखाधड़ी के बारे में सूचित किया। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि इस फेक नंबर से दूर रहें और किसी भी तरह की बुकिंग या पेमेंट न करें।

अन्य समाचार