-चंदे के विवाद पर अखिलेश ने बीजेपी को घेरा
सामना संवाददाता / लखनऊ
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर यूपी सरकार को घेरा है। उन्होंने बुधवार को प्रेस कॉन्प्रâेंस कर कहा कि बीजेपी के लिए धर्म का मतलब धन है। चुनाव में बेईमानी हुई थी। वहां सीसीटीवी नहीं मिले थे। मंदिर में भी नोटों की गिनती के दौरान सीसीटीवी नहीं थे। `सीसी’ का राज खुल गया। इसका मतलब है चंदा चोरी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमने समय-समय पर सरकार को चेताया कि वैâसे जमीन का घोटाला हुआ। लोगों को सताया गया। दुकानें छीनी गर्इं बुलडोजर चला। एयरपोर्ट में जमीन देने वाले लोगों को बाजार भाव नहीं दिया गया। सपा प्रमुख ने कहा कि इनकी सरकार में अमीर अमीर हो रहा है और गरीब गरीब हो रहा है। गैस सिलिंडर आज महंगा हो गया है। मथुरा जन्मभूमि मामले में चंदे की गड़बड़ी पर उन्होंने कहा कि जनता पूछती है तो ये हिसाब क्यों नहीं देते हैं। सरकार के कई साथियों की जमीन कब्जा की। ८ एकड़ जमीन ली, लेकिन मुआवजा नहीं दिया गया। हम सभी साधु-संतों का सम्मान करते हैं। हमारा धर्म का रास्ता सत्य का रास्ता है। हमारे पीडीए का मतलब प्रेम-दया-अपनापन भी है। हमारा मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। राम मंदिर को लेकर दिए गए बृजभूषण शरण सिंह के बयान पर बोले मुझे उनके बयान की जानकारी नहीं है।
