हिमांशु राज
शाहरुख खान के जन्मदिन पर फैंस को मिला सबसे बड़ा तोहफा-उनकी आगामी फिल्म किंग का टाइटल और पहला वीडियो यूनिट रिलीज़ हुआ। इस मौके पर इंटरनेट पर फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। फिल्म एक नए, स्टाइलिश और दमदार शाहरुख को पेश करने का वादा करती है, जिसमें उन्होंने फिर से सिद्धार्थ आनंद के साथ हाथ मिलाया है।SRK डे फैन मीट में शाहरुख खान ने सिद्धार्थ आनंद के साथ अपने कामकाजी रिश्ते और दोस्ती पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ उनके लिए हमेशा एक बेहद ऑर्गेनाइज्ड और सोच-समझ वाले फिल्ममेकर रहे हैं। शाहरुख बोले, उन्होंने मुझमें वह आत्मविश्वास जगाया कि मैं एक सच्चे एक्शन हीरो की तरह कैमरे के सामने खड़ा हो सकूं।अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ की विशेषता है कि वे सिनेमा को सजावट से नहीं, नैसर्गिक सौंदर्य से खूबसूरत बनाते हैं। “वो बहुत एस्थेटिक डायरेक्टर हैं, उनके हर फ्रेम में एक नेचुरल खूबसूरती होती है।” शाहरुख ने मुस्कुराते हुए कहा कि अब सिद्धार्थ को ज्यादा क्रिएटिव आज़ादी मिली है और इस वजह से काम करना और भी आनंददायक हो गया है।सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और लिखित किंग को रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स प्रेज़ेंट्स ने संयुक्त रूप से प्रोड्यूस किया है। पठान की सफलता के बाद यह जोड़ी 2026 में फिर एक बार सिनेमाघरों में इतिहास दोहराने के लिए तैयार है।
