‘कांटा लगा’ गाने से दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनानेवाली शेफाली जरीवाला के निधन से आम से लेकर खास तक जहां हर कोई स्तब्ध है, वहीं बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी विशेष पहचान बनानेवाली प्रियंका चोपड़ा ने शेफाली के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। बीते शुक्रवार की रात हार्ट अटैक से हुए शेफाली के निधन की खबर पैâलते ही बॉलीवुड के साथ ही हर इंसान गमगीन हो गया। फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में अपने साथ काम कर चुकीं शेफाली के निधन के बाद गमगीन प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेफाली की एक तस्वीर शेयर करते हुए न केवल उनके निधन पर शोक जताया, बल्कि उनके पति पराग और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘बहुत दुखी हूं। वो बहुत छोटी थी। पराग और परिवार के प्रति संवेदनाएं।’
