मुख्यपृष्ठग्लैमरबाल-बाल बचीं शहनाज

बाल-बाल बचीं शहनाज

अब इसे कलाकारों की मजबूरी कहें या कुछ और खुद को लाइमलाइट में रखने के लिए वे कभी-कभी ऐसे कपड़े पहन लेते हैं, जिसमें वो बिल्कुल भी कंफर्टेबल फील नहीं करते और कई बार ऊप्स मोमेंट का शिकार बन जाते हैं। बीते दिनों रिवीलिंग कपड़ों में नजर आईं खुशी मुखर्जी के बाद पंजाब की ‘कैटरीना कैफ’ के नाम से मशहूर पंजाबी कुड़ी शहनाज गिल का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें शहनाज ऊप्स मोमेंट का शिकार होते बाल-बाल बचती नजर आईं। वीडियो में सोफे पर बैठी शहनाज अपने कपड़ों को ठीक करती नजर आ रही हैं, जबकि पैप्स उन्हें कैप्चर करने में बिजी हैं। पैप्स की इस हरकत को देख छोटे कपड़ों में असहज फील करते हुए बिना आपा खोए या रौद्र रूप दिखाए शहनाज पैप्स से गुहार लगाते हुए कहती नजर आती हैं, ‘अरे भाई, रुक जाओ। साइड हो जाओ।’ अपने चुलबुले अंदाज से फैंस के दिलों पर राज करनेवाली शहनाज की विनम्रता देख जहां कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ उन्हें ऐसे कपड़े न पहनने की ताकीद करते नजर आए।

अन्य समाचार