मुख्यपृष्ठखेलबंगलुरु हुए शिफ्ट!

बंगलुरु हुए शिफ्ट!

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने करियर के बाकी समय के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) को अपना परमानेंट ट्रेनिंग बेस बनाने के मकसद से बंगलुरु में रहने का पैâसला किया है और वह ऐसा करने वाले भारत के पहले प्रमुख मौजूदा क्रिकेटर बन गए हैं। पांड्या का यह कदम इसलिए सभी का ध्यान खींच रहा है क्योंकि भारत के केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी आम तौर पर चोट से उबरने (रिहैबिलिटेशन), फिटनेस परीक्षण या राष्ट्रीय शिविर के लिए ही सीओई जाते हैं। पांड्या मूल रूप से गुजरात के वडोदरा के रहने वाले हैं, लेकिन उन्होंने पिछले दशक में अधिकतर समय मुंबई में बिताया है और मुख्य रूप से अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की घंसोली स्थित सुविधा में ट्रेनिंग की है। अभी जांघ की चोट से उबर रहे ३२ वर्षीय पांड्या ब्रिटेन के सीमित ओवरों के मौजूदा दौरे से बाहर हो गए थे। उन्होंने पिछले छह महीने में सीओई में काफी समय बिताया है। क्रिकेट सूत्रों के मुताबिक, हार्दिक पहले ही स्थायी रूप से बेंगलुरु स्थानांतरित हो चुके हैं। उन्होंने शहर के बाहरी इलाके में सीओई के पास एक संपत्ति किराए पर ली है।

अन्य समाचार