मुख्यपृष्ठनए समाचारयूपी आये शिवसेना यूबीटी के शाखा उपप्रमुख का स्वागत!

यूपी आये शिवसेना यूबीटी के शाखा उपप्रमुख का स्वागत!

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) मुंबई महानगर के वर्ली शाखा उप प्रमुख आफताब शेख इन दिनों अपने मातृभूमि बाराबंकी आये हैं। यहां स्थानीय शिवसैनिकों ने उनका स्वागत किया। उत्तर प्रदेश शिवसेना के प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र “विद्रोही” ने उनसे मिल कर बताया कि जैसे ही मुंबई महानगरपालिका के चुनाव की तारीखों की घोषणा होगी, जनपद से बाला साहेब के सैकड़ों शिवसैनिक मुंबई चुनाव प्रचार के लिये पहुंच जायेंगे। उन्होंने बताया कि हमारे पास मुंबई में रह रहे ऐसे परिवारों की सूची है, जो महाराष्ट्र में शिवसेना में सक्रिय हैं। हम उनके परिजनों के बीच परिवार बन कर सदैव संपर्क में रहते हैं। शिवसेना से जुड़े परिवार के लोगों की हम हर प्रकार की सेवा करते हैं। बाला साहेब के सेवा के माध्यम से शिवसेना जैसा विशाल संगठन खड़ा किया है, जो लोग मुंबई में रहते हैं और उनका परिवार हमारे संपर्क में रहता है तो हम उन परिवारों के हर दुख-सुख में साथ रहते हैं। बता दें कि आफताब शेख शिवसेना वर्ली शाखा के उपप्रमुख हैं। यहां से शिवसेना विधायक व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे हैं। आफताब शेख उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की दरियाबाद विधानसभा के ग्राम महमूदाबाद के मूल निवासी हैं। बाराबंकी के शिवसैनिकों ने आबताब शेख के आगमन पर उनके घर जाकर उनका स्वागत-सत्कार किया।

स्वागत से गदगद आफताब शेख ने बाराबंकी के शिवसैनिकों को मुंबई महानगरपालिका के चुनाव में आमंत्रित किया। अपने घर में मिले सम्मान से खुश उपशाखा प्रमुख ने प्रमुख शिवसैनिकों को शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया। मनोज विद्रोही ने कहा कि यूपी के शिवसैनिक भाजपा से गद्दारी का बदला लेने के लिये तड़प रहे हैं। इसके लिये हम लोग प्रण-प्राण से आकर जुटेंगे। शेख ने शिवसेना यूबीटी प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र विद्रोही व जिला उप प्रमुख दीपू वाल्मिकी उर्फ पंडित को शाल ओढ़कर तथा पेन भेंट कर अभिनंदन किया।

अन्य समाचार