सामना संवाददाता / मुंबई
शिवसेना हर साल मुंबई के शिवतीर्थ में दशहरा सम्मेलन का आयोजन करती है। राज्यभर से हजारों शिवसैनिक और आम लोग इस सम्मेलन में विचारों का सोना लूटने आते हैं। शिवतीर्थ में इस दशहरा सम्मेलन के लिए मुंबई मनपा ने अनुमति दे दी है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे इस सम्मेलन का मार्गदर्शन करेंगे। इसलिए दो अक्टूबर को दशहरे के दौरान शिवतीर्थ पर शिवसेना की ही आवाज गूंजेगी।
