कैंसर से जंग लड़ रहीं दीपिका कक्कड़ का नया ब्लॉग देखकर फैंस भावुक हो गए। पति शोएब इब्राहिम उन्हें तीसरे इन्फ्यूजन सेशन के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जरूरी टेस्ट के बाद इलाज शुरू हुआ। ट्रीटमेंट के बाद जब शोएब ने उनकी तबीयत पूछी तो दीपिका अपने आंसू नहीं रोक सकीं। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद वह मानसिक और भावनात्मक रूप से खुद को बेहद भारी महसूस कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनसे कहीं ज्यादा मुश्किल हालात में कई कैंसर मरीज हैं और वही उन्हें हिम्मत देते हैं। दीपिका ने माना कि इस लड़ाई में सिर्फ शरीर नहीं, बल्कि मन और इच्छाशक्ति की भी परीक्षा होती है। बेटे रुहान, पति शोएब और परिवार के लिए मजबूत बने रहने का उनका जज्बा फैंस को भी भावुक और प्रेरित कर रहा है।
